काँग्रेस के पूर्व मंत्री चौधरी धरने पर बैठे तो वर्तमान मंत्री गोविंद सिंह ने दिया धन्यवाद

काँग्रेस के पूर्व मंत्री चौधरी धरने पर बैठे तो वर्तमान मंत्री गोविंद सिंह ने दिया धन्यवाद

भिंड।
गणेश भारद्वाज।

नाथ सरकार में सामान्य प्रशासन एवं सहकारिता मंत्री डॉक्टर गोविंद सिंह ने पूर्व आवास एवं पर्यावरण विकास मंत्री रहे राकेश चौधरी के जन समस्याओं के लिए प्रशासन विरुद्ध दिये धरने की तारीफ की है। श्री सिंह ने कहा कि वास्तव में भी नगरीय क्षेत्र मैं नगरपालिका ठीक से काम नहीं कर रही है और पूरा शहर इस समय परेशान है ऐसी स्थिति में कोई तो जनप्रतिनिधि निकला जिसने जनता की समस्याओं को करने के लिए प्रशासन को जगाने का काम किया ज्ञात हो कि गत सप्ताह धरने पर बैठे पूर्व मंत्री राकेश चौधरी ने भिंड में जन समस्याओं के चलते और उनके त्वरित निराकरण ना हो पाने के कारण जिला कलेक्टर छोटे सिंह को प्रमोटी घोड़ा करार दे दिया था। डॉक्टर गोविंद सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि राकेश चौधरी ने जिस तरीके से प्रशासन को जगाने का काम किया है, वह काबिले तारीफ है, उन्होंने कहा कि बीते कुछ दिनों से मैं देख रहा हूं कि भिंड शहर में गंदगी के ढेर और जगह-जगह सड़कों में गड्ढे हो गए हैं जिसने जिले के जनमानस का सुख चैन छीन रखा हैं वहीं लगभग 1 वर्ष से सीवर प्रोजेक्ट पर काम कर रही कंपनी ने शहर में कई अव्यवस्थाओं को जन्म दे दिया है और कुछ दिन पूर्व एक मजदूर की मशीन से खुदाई के दौरान लापरवाही से मौत हो गई थी जिसका उन्हें भी खेद है एवं जो भी समस्याओ को उजागर किया है निश्चित ही प्रशासन को सहयोग कर वहां के रहवासियों की समस्याओं को समाप्त करना चाहिए। कांग्रेस की दिग्विजय सरकार के पूर्व मंत्री राकेश चौधरी के धरने पर बैठने के बाद जिले में राजनैतिक चाणक्यों ने कई प्रकार के सवाल दाग दिए हैं।
चौधरी राकेश सिंह पूर्व में कांग्रेस के बड़े नेता थे जोकि उप नेता प्रतिपक्ष के रूप में भी कार्य कर चुके हैं लेकिन बीच में उन्होंने अचानक आनन-फानन में पार्टी से नाता तोड़कर भाजपा में प्रवेश किया था लेकिन भाजपा में 5 साल गुजरने और विधानसभा का चुनाव हारने के बाद वे अब पुनः कांग्रेस में शामिल हो गए हैं चुनाव हारने के बाद लंबे समय से शांत बैठे हुए पूर्व मंत्री चौधरी के द्वारा जन समस्याओं को उकेरन और फिर जिला प्रशासन के द्वारा उनके क्रमबद्ध त्वरित निराकरण का आश्वासन मिलने से भिंड शहर की जनता ने राहत की सांस ली है। पिछले 1 वर्ष से हो रहे सीवर निर्माण और पानी की पाइप लाइन बिछाए जाने के कारण पूरे शहर में गड्ढे और धूल का वातावरण हो गया है जिससे लोग बेहद परेशानी महसूस कर रहे हैं हालांकि इस पूरे मसले पर स्थानीय विधायक संजीव सिंह कुशवाह भी गंभीर हैं और उनका कहना है कि विकास होता है तो थोड़ी परेशानी का सामना करना ही पड़ता है श्री संजीव ने कहा कि आने वाले 1 वर्ष के अंदर भिंड की तस्वीर बदल जाएगी और लोग भिंड शहर को एक अच्छा और सुंदर शहर कहेंगे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews