सिंधिया समर्थकों ने किया बीजेपी की विचारधारा को आत्मसात, पं.दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई

सिंधिया समर्थकों ने किया बीजेपी की विचारधारा को आत्मसात, पं.दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई

भिंड, गणेश भारद्वाज। कांग्रेस (congress) छोड़कर बीजेपी (bjp) में आने वाले सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया (jyotiraditya scindia) के समर्थक भी अब भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा आत्मसात करने में जुट गए हैं। आज इन्होंने न केवल भाजपा के पितृ पुरुष पण्डित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती को बढ़चढ़ कर मनाया बल्कि पार्टी की आयोजन सदस्यता निधि अभियान में उत्साह से भाग लिया।

भिंड के सुरपुरा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा उनके जन्मदिन को समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया। इसी के साथ आजीवन समर्पण निधि अभियान की शुरुआत हर मण्डल में आयोजित हुई। इसी परिपेक्ष्य में सुरपुरा मण्डल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ रमेश दुबे ने कहा कि एकात्म मानववाद की जो परिकल्पना पं दीनदयाल उपाध्याय जी ने की थी उसे आगे ले जाने की जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी के हर कार्यकर्ता की है। डॉ दुबे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े हर गरीब हर व्यक्ति तक अपनी बात पहुंचाना एवं उसे शासन की जनहितैषी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है, कोई भी व्यक्ति इससे अछूता न रहे। उन्होने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के द्वारा पं दीनदयाल उपाध्याय की जयंती को समर्पण दिवस के रूप में मनाया जा रहा है एवं आज से ही समर्पण निधि संग्रहण अभियान की शुरुआत की जा रही है। पार्टी के जो कार्यकर्ता अग्रिम पंक्ति में आकर कार्य करना चाहते हैं वो पार्टी की गाइडलाइन के अनुसार कार्य करें एवं समर्पण निधि संग्रहण अभियान से हर कार्यकर्ता को जोड़ें।

सुरपुरा मण्डल की बैठक में रामजीलाल शर्मा की अध्यक्षता में विधानसभा प्रभारी कृष्ण बिहारी पांडे, मण्डल अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह भदौरिया, सुरेंद्र सिंह, राजेन्द्र सिंह, लहारिया जी, शिवप्रताप सिंह, राजेश सिंह, अभिनव मिश्रा, दिलीप सिंह बघेल, नरेंद्र बंसल, वीरेंद्र सिंह, शिवम सिंह, राहुल भारद्वाज, अजय दुबे सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे, कार्यक्रम का संचालन मोनू भदौरिया कोषण के द्वारा किया गया।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews