गौरी सरोवर में बनेगा गौरी रिंगनाला, अतिक्रमण हटाने के निर्देश

गौरी सरोवर में बनेगा गौरी रिंगनाला, अतिक्रमण हटाने के निर्देश

भिंड, गणेश भारद्वाज। अब गौरी सरोवर के अच्छे दिन आने की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। प्रभारी पीईओ डूडा विजय राय ने कलेक्टर डॉ वीरेंद्र सिंह रावत के निर्देश पर नगर पालिका सीएमओ सुरेंद्र शर्मा व अन्य अमले के साथ गौरी सरोवर का पूरा निरीक्षण किया, जिसमें यह तय किया गया कि अब गौरी के चारों ओर एक गौरी रिंग नाले का निर्माण किया जाएगा। इससे शहर का चारों ओर से आने वाला गंदा पानी गौरी सरोवर में न जाकर सीधे नाले के माध्यम से शहर के बाहर की ओर जा सकेगा।

डिप्टी कलेक्टर ने इस दौरान सीएमओ सुरेंद्र शर्मा को सख्त निर्देश दिए कि तत्काल प्रभाव से गौरी सरोवर के चारों ओर जो अतिक्रमण हो रहा है उसे हटवाएं और समुचित साफ-सफाई भी करवाएं। इस दिशा में सीएम और सुरेंद्र शर्मा के द्वारा तत्काल अपने अधीनस्थों को निर्देश दिए गए कि वह आज से ही गौरी के चारों ओर साफ सफाई का कार्य प्रारंभ कर दें। उन्होने बताया कि जल्द ही गौरी रिंग नाले की डीपीआर तैयार करवाकर टेंडर आमंत्रित किए जाएंगे और गौरी सरोवर के सौंदर्यीकरण का कार्य भी प्रारंभ करवाया जाएगा। इसके अंतर्गत कई स्थानों पर घाटों का निर्माण और पिचिंग कार्य करवाया जाएगा। इस दौरान नगरपालिका के स्वास्थ्य अधिकारी राजवीर सिंह व सैनेटरी इंस्पेक्टर रविंद्र पाल सिंह भदौरिया सहित अन्य कर्मचारी गण भी मौजूद रहे।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews