
Lokayukta Police Action
ग्वालियर लोकायुक्त पुलिस ने आज एक रिश्वतखोर पटवारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है, भ्रष्ट पटवारी एक किसान से उसकी जमीन का सीमांकन करने के बदले 10 हजार रुपये रिश्वत ले रहा था, लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी पटवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
ग्वालियर लोकायुक्त एसपी निरंजन शर्मा ने जानकारी देते हुये बताया कि ग्राम तुकेडा तहसील गोहद जिला भिंड में रहने वाले किसान रामखिलाड़ी चौहान ने एक आवेदन उनके कार्यालय में दिया था जिसमें उन्होंने पटवारी पर 10,000/- रुपये रिश्वत मांगने के आरोप लगाये थे।
जमीन का सीमांकन करने के बदले मांगी रिश्वत
शिकायतकर्ता किसान ने 15 मई को दिए आवेदन में बताया कि गाँव में उस्क्सी जमीन है जिसका सीमांकन करने का आवेदन उसने तहसील में दिया था वहां पदस्थ पटवारी हिमांशु तोमर सीमांकन करने के बदले 10 हजार रुपये रिश्वत मांग रहा है।
रिश्वत हाथ में आते ही दबोचा पटवारी
शिकायत मिलने के बाद उसका सत्यापन कराया गया जिसमें रिश्वत लेने की बात सच निकली, पटवारी ने किसान को आज 20 मई को रिश्वत लेकर मालनपुर में नाहर की पुलिया के पास बुलाया, पुख्ता सबूत मिलने के बाद लोकायुक्त ने ट्रैप प्लान की और आज जैसे ही किसान रामखिलाड़ी चौहान ने मालनपुर के पास,नहर की पुलिया के बाई तरफ पटवारी हिमांशु तोमर को रिश्वत के 6000/- रुपए पहली क़िस्त के रूप में दिए लोकायुक्त पुलिस ने उसे दबोच लिया।

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

