इंदौर को हराकर चंबल डिवीजन फाइनल में, भोपाल से होगा फाइनल

इंदौर को हराकर चंबल डिवीजन फाइनल में, भोपाल से होगा फाइनल

भिंड, गणेश भारद्वाज। अंडर-19 एस एम खान ट्राफी के सेमीफाइनल में चंबल डिवीजन ने इंदौर डिवीजन को 19 रनों से पराजित कर फाइनल में प्रवेश कर लिया। भोपाल के फेथ स्टेडियम में गुरुवार को आयोजित 50-50 ओवर के वनडे मैच में चंबल डिवीजन की टीम ने इंदौर को 19 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चंबल की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट खोकर 221 रन बनाये। जिसमें ऑल राउंडर तवारिख खान ने सर्वाधिक 50 रन बनाए।। निशांत सिंह ने 46, जतिन राजपूत ने 40 व अमन सोलंकी ने 38 रन का योगदान अपनी टीम के लिए दिया। चम्बल के द्वारा दिये गए 222 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंदौर की टीम 49 ओवर में 202 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। चम्बल डिवीजन की ओऱ से गेंदबाजी करते हुए विष्णु भारद्वाज व तबारिख खान ने 3- 3 व विश्वजीत और रामवीर गुर्जर ने 2- 2 विकेट लिए। अब इस टूर्नामेन्ट का फाइनल मैच आज शुक्रवार को भोपाल के इसी फेथ स्टेडियम में खेला जाएगा।

मैच जीतने पर टीम के संरक्षक सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, चंबल डिविजन क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रशांत मेहता, उपाध्यक्ष पूर्व विधायक मुकेश सिंह चतुर्वेदी, सचिव तस्लीम खान, भिंड क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव पंकज चतुर्वेदी एवं प्रशिक्षक रवि कटारे, कोच नावेद खान व नफीस अफजल, जिला खेल अधिकारी जीवन जादौन, पूर्व क्रिकेटर धर्मेंद्र सिंह भदौरिया, लोकेंद्र सिंह भदौरिया सहित अनेक शुभचिंतकों ने बधाई दी और आगामी फाइनल मैच जीतने की कामना की है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews