लहार : एसडीएम ने सालों से जमे अतिक्रमण को कराया मुक्त

लहार : एसडीएम ने सालों से जमे अतिक्रमण को कराया मुक्त

भिंड, सचिन शर्मा। जिला कलेक्टर के निर्देशों पर तहसील लहार के मुख्य मार्गो पर दुकानदारों की ओर से किए गए अतिक्रमणों को हटाने के लिए शुक्रवार को एसडीएम विवेक के नेतृत्व में नगरपालिका प्रशासन, पुलिस प्रशासन, राजस्व विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया। अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़े…उत्तराखंड में गरजे शिवराज, कांग्रेस को बताया केकड़ा पार्टी

हम आपको बता दें कि तहसील लहार में सालो से दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण किया जा रहा था लगातार दुकानदारों ने दुकानों को आगे मैन रोड तक बड़ा लिया था जिसमें उनके द्वारा टीन सेट तक किए गए थे जबकि दुकान की सीमा दुकान के आगे नाले तक ही थी जिस वजह से बाजार में जगह कम थी सड़के दबी हुई थी बाजार में काफी जाम भी लगता था पर आज एसडीएम विवेक द्वारा सीएमओ नगर पालिका लहार एसडीओपी अवनीश बंसल द्वारा पूरे पुलिस अमले को साथ लेकर लहार को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया।

[dgv_vimeo_video id=”676351486″]

यह भी पढ़े…खंडवा : वनमंत्री विजय शाह कोर्ट में हुए पेश, जानें क्या है पूरा मामला

[dgv_vimeo_video id=”676352243″]

दरअसल लहार में फुटपाथ की जगह पर बाजार के दुकानदारों ने पूरा कब्जा कर रखा था यही नहीं दुकानदारों द्वारा उस पर चबूतरा तक बना लिए गए थे जिससे वाहनों को सड़क पर खड़ी करना पड़ता था इसी को देखते पहले एसडीएम द्वारा दुकानदारों को निर्देश दे दिए गए थे उसके बावजूद भी दुकानदारों ने सीमा से बाहर निकल रही दुकान नहीं हटाई तब आज एसडीएम द्वारा कार्रवाई करते हुए जेसीबी से टीन सेट को उखाड़ दिया गया जिन्होंने अतिक्रमण करके मकान को आगे रोड पे बना लिया था उनके मकान को तोड़ दिया गया हैं बता दे की लहार में आज अलग ही सुंदरता का माहोल नजर आ रहा है। चौड़ीकरण हुआ हैं।

[dgv_vimeo_video id=”676351883″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews