
Bhind News : भिंड जिले में बेमौसम बारिश के कारण एक गंभीर हादसा हुआ, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें ग्रमीणों ने रेस्क्यू कर बाहर निकाला और आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल भेजवाया है। इसके साथ ही, 6 दुकानें भी धराशाई हो गई हैं। जिससे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।
मलवे में दबने से आई चोट
दरअसल, जिले में आज सुबह अचानक मौसम बिगड़ा। जिसके बाद हल्की-हल्की बूंदों के साथ तेज बिजली चमकी। जिसकी चपेट में आने से ऊमरी थाना क्षेत्र में सड़क किनारे बनी ये 6 दुकानें ढह गई। इस दौरान दुकान में डीडी कुमार और उनका पुत्र नमन समेत एक ग्राहक उसकी चपेट में आ गए। बता दें कि मलवे में दबने के कारण सभी को गंभीर चोटें आई हैं।
[dgv_vimeo_video id=”822442334″]
सुबह से ही छाए हुए हैं बादल
बता दें कि जिले में बारिश के कारण स्थिति हद तक बदतर हो गई है। वहीं, रविवार की सुबह से ही बादल छाए हुए हैं, सभी जिले में बारिश का दौर जारी है। कुछ जगहों पर बारिश भारी मात्रा में हो रही है तो कुछ जगहों पर रिमझिम हो रही है। मौसम विभाग की मानें तो फिलहाल, कुछ घंटों तक ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में बारिश से नुकसान भी हो रहा है। इसलिए सावधानी बरतना बेहद जरूरी है।
भिंड से सचिन शर्मा की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

