थानें के वायरलेस टावर पर गिरी आसमानी बिजली, बाल बाल बचे पुलिसकर्मी

थानें के वायरलेस टावर पर गिरी आसमानी बिजली, बाल बाल बचे पुलिसकर्मी

भिंड, सचिन शर्मा। भिंड के रौन थानें में मौजूद स्टाफ उस वक़्त कांप गया जब थाने के वायरलेस टावर में अचानक तेज आवाज के साथ बिजली गिरी, तेज़ गड़गड़ाहट के साथ बादलों की आवाज़ और फिर बिजली के टावर पर गिरने की आवाज़ से सब सहम गए। आकाशीय बिजली के इस कहर से थाने मे रखे इलेक्ट्रिक सामान जैसे टीवी, कम्प्यूटर वायरलैस सेट और इंनवेटर आदि बिजली के सभी सामान ने आग पकड़ ली जिन्हें फौरन बुझाया गया। वही थाने मे लगी बिजली फिटिंग मे आग निकलने लगी और लगभग थाने के सारे बिजली उपकरण जल कर नष्ट हो गये।

खिलाड़ियों को बड़ा तोहफा देगी शिवराज सरकार, मिलेंगे 5.89 करोड़ रुपए, CM Shivraj करेंगे सम्मान

बिजली उपकरणों मे आग निकलने से पूर्व सभी स्टाफ रोजाना की तरह ही काम कर रहे थे अचानक आयी आसमानी आफत से पूरे थाने के कर्मचारी दहशत में आ गये और एक एक कर बाहर निकल कर सुरक्षित स्थान पर जाने लगे गनीमत रही कि इसमें कोई जान माल की क्षति नहीं हुई है पूरा स्टाफ दहशत में है। फिलहाल बिजली गिरने से थाने मे सभी उपकरण बंद हो गए है।

[dgv_vimeo_video id=”615206260″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews