Bhind News: गूगल मीट में मंत्री ने पढ़ाया बच्चों को अनुशासन का पाठ, छात्रों ने भी पूछे सवाल

मंत्री

भिण्ड, गणेश भारद्वाज।  आज बुधवार को भिंड जिले (Bhind District) में केशव स्मृति सेवा न्यास ने गूगल मीट पर ऑनलाइन (Online Google Meet) बाल विमर्श कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शुभारंभ विमर्श में प्रथम दिवस पर प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री ओपीएस भदौरिया (Minister OPS Bhadoria ) जिले भर के बच्चों से ऑनलाइन चर्चा की। बाल दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए सर्वप्रथम मंत्री भदौरिया ने बच्चों को अनुशासन संस्कार के साथ सभ्यता और संस्कृति का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कहा कि हमारी अनेकता में एकता और सभ्यता व संस्कृति की विदेशों तक में प्रशंसा होती है।

यह भी पढ़े.. PMJJBY: मोदी सरकार की इस योजना से मिलेगा 2 लाख का बीमा, जानें कैसे उठा सकते है लाभ

मंत्री भदौरिया ने बच्चों को न केवल स्वयं कोरोना गाइड लाइन का पालन करने का पाठ पढ़ाया बल्कि बड़ों भी अगर गाइडलाइन का पालन नहीं करते है तो उनको भी टोकने की समझाइश दी। उन्होंने बच्चों से कहा कि कोविड प्रभारी मंत्री के कार्य को मैंने चुनौती के रूप में स्वीकार किया और जिले को सब के सहयोग से कोरोना मुक्त बनाने की दिशा की ओर कार्य किया।बाल विमर्श में मंत्री भदौरिया के साथ गूगल मीट पर प्रथम दिवस 1 सैकड़ा से अधिक बच्चे जुड़े। बच्चों के मन में जो भी जिज्ञासा या प्रश्न थे बच्चो ने खुले मन से मंत्री जी से पूछे। और  भदौरिया ने भी हर प्रश्न का जवाब बड़ी सूझबूझ और सटीक तरीके से जबाब दिया।

कक्षा छठवीं के शिवांश ने मंत्री से पूछा कि गरीब बच्चे कैसे ऑनलाइन पढ़ाई करें जिसका जवाब देते हुए मंत्री ने कहा कि आप सीबीएसई के स्टूडेंट हैं कोरोना काल में सीबीएसई बोर्ड ऑनलाइन पढ़ाई करवा रहा है। एक बच्चे ने पूछा कि अनुभव जरूरी है या शिक्षा ? जिसका उत्तर देते हुए मंत्री ने कहा कि शिक्षा से ही अनुभव प्राप्त किया जा सकता है।

एक बच्चे ने पूछा कि ऑफलाइन स्कूल कब से प्रारंभ होंगे तो मंत्री ने कहा कि कोरोना संकट टलते ही तुरंत ऑफ़लाइन स्कूल प्रारंभ करेंगे। एक बच्चे ने प्रश्न किया कि बच्चों को वैक्सीनेशन कब तक होगा ? तो मंत्री ने कहा इस पर सरकार कार्य कर रही है आपको चिंता करने की जरूरत नहीं। एक छात्रा ने पूछा भिण्ड में अच्छा स्टेडियम क्यों नहीं है हमारी भी इच्छा होती है कि हम भी अपने राष्ट्र के लिए खेलें ? जिस पर मंत्री ने कहा कि आने वाले समय में हमारा प्रयास होगा कि हम स्टेडियम को अधिक से अधिक विकसित करें।

यह भी पढ़े.. MP Weather Alert: Cyclone Yaas के चलते मप्र में बारिश के आसार, इन राज्यों में अलर्ट

छात्र रुद्रांश ने पूछा कि मोबाइल पर पढ़ाई करते-करते आंखें दुखने लगती हैं क्या उपाय है? तो मंत्री ने जवाब दिया मोबाइल को डिस्टेंस पर रखें या फिर लैपटॉप का उपयोग करें। छात्र अभिनेंद्र प्रताप ने पूछा हमारी पढ़ाई कैसे रिकवर होगी? तो मंत्री ने उत्तर दिया एक्स्ट्रा क्लास लगवा कर पढ़ाई रिकवर करवाएंगे। एक छात्र ने पूछा कि कोरोना कहां से आया ? तो उन्होंने कहा कि आशंका है कि यह बीमारी चीन से आई है इस विषय में शोध चल रहे हैं।

सोनू नामक एक छात्र में ऑक्सीजन की कमी की पूर्ति के लिए पौधरोपण के महत्व पर बल दिया तो भदौरिया ने कहा कि हम अभियान चलाकर जिले भर में पौधरोपण कार्य करेंगे। बाल दिवस कार्यक्रम में केशव स्मृति सेवा न्यास के अध्यक्ष नवल सिंह भदौरिया ने प्रथम दिवस वर्चुअल बैठक की अध्यक्षता की। बाल विमर्श आयोजन दल मे गणेश भारद्वाज, महेंद्र सोनी, आशीष शर्मा, सुशील तिवारी, सुपनीत त्रिपाठी व आशीष जैन आदि सम्मलित है।

आज बच्चों से कलेक्टर करेंगे बात

बाल दिवस कार्यक्रम के द्वितीय दिवस गूगल मीट पर ऑनलाइन जिला कलेक्टर डॉक्टर सतीश कुमार एस बच्चों से परिचर्चा कर उनके प्रश्नों का उत्तर देंगे यह जानकारी कार्यक्रम के संयोजक मनीष ओझा ने दी ।ओझा ने बताया की इस साप्ताहिक कार्यक्रम में आने वाले समय में सहकारिता मंत्री अरविंद सिंह भदोरिया सांसद संध्या राय एसपी मनोज कुमार सिंह, सीएमएचओ अजीत मिश्रा, जिला शिक्षा अधिकारी हरिभुवन सिंह तोमर सहित कई बड़े अधिकारी और नेतागण बच्चों से पर चर्चा करेंगे और उनकी जिज्ञासाओं को शांत करने का काम करेंगे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews