तीसरी लहर से बचाने बच्चों से बातचीत करेंगे मंत्री और प्रशासनिक अधिकारी

winter vacation

भिंड, गणेश भारद्वाज। लंबे समय से विद्यालय बंद है, घर की चारदीवारी में बंद बाल्यावस्था की चंचलता, सृजनात्मकता और अधिगम प्रवाह धीरे धीरे उदासीनता एकाकीपन,और मानसिक दुर्बलता में बदल रहा है। बाल मन पर छाई इस गहन उदासीनता को उनकी मानसिक शक्ति में बदलने और इस विपरीत समय में उन्हें जीवन पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा और प्रोत्साहन देने के प्रयोजन से एक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह बाल विमर्श राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के बैनर तले केशव स्मृति सेवा न्यास भिण्ड के तत्वावधान में आयोजित होगा।

शिवपुरी : दुल्हारा आदिवासी बस्ती में कोरोना की जांच करने गए प्रशासन पर ग्रामीणों ने किया हमला

इस प्राकृतिक त्रासदी में पूर्ण समर्पण भाव से अपने मानवीय और प्रशासकीय दायित्व का निर्वहन कर रहे कोरोना वीरों से अपने बाल नोनिहालों का सकारात्मक संवाद आयोजित कर रहे हैं। इस बाल विमर्श में प्रदेश सरकार मे मंत्री अरविंद सिंह भदोरिया सहकारिता एवं लोक सेवा प्रबंधन विभाग, राज्य मंत्री और जिले के कोविड प्रभारी ओ पी एस भदौरिया नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री, संध्या राय सांसद भिंड दतिया लोकसभा, डॉ सतीश कुमार एस आईएएस जिलाधीश भिंड, मनोज कुमार सिंह आईपीएस पुलिस अधीक्षक भिंड, डॉ अजीत मिश्रा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भिंड, हरि भुवन सिंह तोमर, जिला शिक्षा अधिकारी भिंड आदि सहित कुछ अन्य अधिकारियों का प्रेरणास्पद मार्गदर्शन बच्चों को प्राप्त होगा।

नियम एवं आवश्यक जानकारी
कार्यक्रम के विषय मे विस्तृत जानकारी देते हुए संघ स्वयंसेवक मनीष ओझा ने बताया कि बाल विमर्श दिनांक 26 मई 2021 से 31 मई 2021 तक प्रतिदिन आयोजित किया जाएगा। विमर्श में कक्षा 6वीं से 10वीं तक अध्ययनरत बालक बालिकाएं भाग ले सकेंगे। संवाद का समय प्रातः 9:00 से रहेगा वर्चुअल संवाद में सम्मिलित होने के लिए आपको आपके व्हाट्सएप पर गूगल मीट लिंक भेजी जाएगी जिसके माध्यम से आप जुड़ सकेंगे।
2. ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन दिनांक 22 मई से 24 मई 2021शाम 5:00 बजे तक दी गई लिंक पर किए जा सकेंगे। https://forms.gle/Cyerzeat16bxRKVa8
https://qrgo.page.link/q41hg
3. बाल विमर्श में सम्मिलित प्रतिभागियों को ई सर्टिफिकेट दिए जाएंगे।
4. रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया एवं अन्य जानकारी हेतु संपर्क सूत्र आशीष शर्मा 7974175623, महेंद्र सोनी 9826552003, सुशील तिवारी 9893 668737, आशीष जैन 9009409385, सुपनीत त्रिपाठी 7000367412

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews