MP: भिण्ड पुलिस ने निकाला बीहड़ में हथियारों का जखीरा, जाने पूरा मामला..

MP: भिण्ड पुलिस ने निकाला बीहड़ में हथियारों का जखीरा, जाने पूरा मामला..

भिण्ड, सचिन शर्मा। चंबल में हथियारों का निकलना और पकड़ना आम बात हैं, इसी को लेकर आज भिंड पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली।  पुलिस ने हो रहे अपराधो पर काबू पाने के लिए अपराधियों की कमर तोड़ दी हैं।  बता दे की यह मामला भिंड के मेहगांव का हैं, जहां पर सूत्रों से मेहगांव पुलिस और साइबर पुलिस को सूचना मिली, जिसके  पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए गोरमी चौराहे से एक संदिग्ध को पकड़ा।  जिसके पास से 32 बोर, 15 पिस्टल, 15 मैगजीन, 10 जिंदा कारतूस बरामद हुए।  कुल हथियार 4.5 लाख रुपए के हैं।

यह भी पढ़े … पेट्रोल- डीजल की कीमत को लेकर सामने आया हरदीप सिंह का बड़ा बयान, रूस ने भी दी चेतावनी..

मेहगांव पुलिस द्वारा अप० क्र0 85/22 धारा 25 (1) (A), 5, 25(1-B) (A). 3, 26 आम्रेस एक्ट कायम करते हुए  विवेचना (custody) में लिया गया है। उक्त आरोपी शातिर किस्म का है। पूछताछ पर आरोपी द्वारा बताया गया कि उक्त पिस्टल खरगोन से लेकर भिण्ड है के अन्य व्यक्ति को देने के लिए आया था।  उक्त पिस्टल आरोपी द्वारा बनाई गई थी आरोपी ग्वालियर चम्बल अंचल और आसपास सिमावर्ती राज्यों में कई पिस्टलों कि खेप खपा चुका है। आरोपी पर खरगौन, इन्दौर आदि जिलों में अपराध पंजीबद्ध (registered crime) है।

यह भी पढ़े… MP College: विश्वविद्यालय को मिले ये निर्देश, पाठ्यक्रम होगा तैयार, छात्रों को मिलेगा लाभ

इस उल्लेखनीय कार्य में थाना प्रभारी मेहगांव डी० बी० एस० तोमर, सायवर सैल प्रभारी उ0नि0 शिवप्रताप सिंह राजावत, उ0नि0 अरविंद सिकरवार, स0उ0नि0 सत्यवीर सिहं, प्रआर० 982 प्रमोद पाराशर, प्रआर0 566 महेश कुमार, प्रआर0 315 सतेन्द्र यादव, आर 281 आनन्द दीक्षित, आर0 69 हरपाल, आर0611 मुन्नेश सिंह तोमर, आर014 धीरज सिकरवार, आर0338 दिनेश की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews