खाद वितरण में लापरवाही की सजा, भिंड कलेक्टर के निर्देश पर समिति प्रबंधक निलंबित

शिकायत के बाद कलेक्टर ने कार्रवाई के निर्देश दिए जिसके बाद भजन सिंह भदौरिया समिति प्रबंधक संस्था जवासा शाखा बरोही को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है
Suspend

Suspend

Bhind News : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के सख्त निर्देश हैं कि खाद वितरण में कहीं भी शिकायत मिली तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा बावजूद इसके कुछ जगह समिति प्रबंधक खाद वितरण में मनमानी और लापरवाही कर रहे हैं, भिंड जिले में एक ऐसा ही मामला सामने आया जिसके बाद कलेक्टर के निर्देश पर समिति प्रबंधक को निलंबित कर दिया गया है।

कलेक्टर के निर्देश पर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक अर्यादित भिंड के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के हस्ताक्षर से जारी आदेश में कहा गया कि कलेक्टर को बहुउद्देशीय सेवा सहकारी संस्था जवासा में खाद वितरण के संबंध में समिति प्रबंधक भजन सिंह भदौरिया द्वारा खाद वितरण में अनियमितता की जा रही है।

भजन सिंह भदौरिया पर कई समितियों का प्रभार 

शिकायत के बाद कलेक्टर ने कार्रवाई के निर्देश दिए जिसके बाद भजन सिंह भदौरिया समिति प्रबंधक संस्था जवासा शाखा बरोही को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है, उन्हें शाखा मुख्यालय फूप अटैच किया गया है, सेवा नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता उन्हें मिलता रहेगा, यहाँ बता दें भजन सिंह भदौरिया पर अन्य समितियों का भी प्रभार था जिसके लिए आदेश में कहा गया है कि भदौरिया की प्रभारित समितियों के प्रभार की व्यवस्था शाखा प्रबंधक शाखा बरोही अपने स्तर से करें तथा की गई व्यवस्था से मुख्यालय को इसकी जानकारी दें।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews