लोगों ने सोशल मीडिया पर दिया चेलेंज, तो पुलिस ने उसी गांव में दबिश देकर पकड़ा लाखों का जुआ

लोगों ने सोशल मीडिया पर दिया चेलेंज, तो पुलिस ने उसी गांव में दबिश देकर पकड़ा लाखों का जुआ

भिण्ड – गणेश भारद्वाज

अटेर थाना क्षेत्र के विंडवागांव में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करके जब लाखों का जुआ पकड़ा और करीब 30 लोगों को अपनी गिरफ्त में लिया तो लोग सोशल मीडिया पर पुलिस को चैलेंज देने लगे कि भिण्ड के देहात थाना क्षेत्र के गांव नुंहाटा में लगातार जुआ खेला जा रहा है लेकिन वहां पर पुलिस पकड़ने के लिए क्यों नहीं जाती है ? आज पुलिस ने उसी चैलेंज को स्वीकार करते हुए नुंहाटा में दबिश दी और वहां पर लाखों का जुआ पकड़ते हुए करीब 20 लोगों को अपनी गिरफ्त में लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार लागातार दूसरे दिन जुआरियों पर पुलिस का हल्लाबोल, जूए के लिए बदनाम नुंहाटा पुलिस ने दी दबिश, चार लाख 40 हजार नगद, 30 बाइक ,एक कार जप्त, 20 से अधिक जुआरियों को किया गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक मनोज सिंह के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव कंचन के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई, बीते रोज अटेर के विंडवा गांव में एक बड़ा जुआ पकड़ा था। पिछले पंद्रह दिनों में पुलिस अधीक्षक मनोज सिंह के निर्देशन में तीसरा जुआ पकड़ा गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews