पुलिस का जुआ के फड पर हल्लाबोल, 38 जुआरियों को किया गया गिरफ्तार, 2 कार, 22 बाइक और ढाई लाख रुपए जब्त

पुलिस का जुआ के फड पर हल्लाबोल, 38 जुआरियों को किया गया गिरफ्तार, 2 कार, 22 बाइक और ढाई लाख रुपए जब्त

भिंड,गणेश भारद्वाज

जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए, आधा सैकड़ा जवानों के साथ जुआ के फड़ पर पुलिस दविश देकर और  घेराबंदी कर 38 जुआरी को गिरफ्तार किया है। साथ ही उक्त पकड़े आरोपियों के पास से  दो कार और 22 मोटरसाइकिल, 2 लाख 70 हजार रुपए जब्त किए है।

वहीं अटेर थाना क्षेत्र के विंडवा गांव में कई महीनो से जुआ चल रहा था, जिसपर पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। वहीं एसपी मनोज सिंह के निर्देश पर एएसपी संजीव कंचन ने कार्रवाई की है।

बता दें कि भिंड जिले के कई गांवों में बड़े पैमाने पर जुआ खेला जा रहा है, जुआ के इस खेल में स्थानीय थाना पुलिस सम्मिलित रहती है। लेकिन जब से पुलिस अधीक्षक मनोज सिंह भिण्ड आए हैं, तब से  जुआरियों की मानो शामत आ गई है। कुछ दिन पहले भी पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सीएसपी आनंद राय के नेतृत्व में बड़ा जुआ देहात थाना क्षेत्र में पकड़ा गया था।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews