भिंड में अवैध रेत खनन का पुलिस कनेक्शन, डीआईजी ने दो थाना प्रभारी निलंबित किये

भिंड में अवैध रेत खनन का पुलिस कनेक्शन, डीआईजी ने दो थाना प्रभारी निलंबित किये

भिंड/गणेश भारद्वाज

सिंध नदी की रेत खदानों पर दिन में छापामार कार्रवाई के बाद डीआईजी चंबल राजेश हिंगणकर द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है। उन्होने लहार थाना प्रभारी राजेश सिंह तोमर , भारौली थाना प्रभारी यतेंद्र सिंह भदौरिया एवं भारौली थाने का चालक आरक्षक शिवा को निलंबित कर दिया है। मंगलवार को ही श्योपुर से भिंड में अटैच दो आरक्षकों को डीआईजी चंबल ने निलंबित किया था जिनपरर अवैध रेत उत्खनन में संलिप्तता का आरोप था।

डीआईजी चंबल द्वारा रेत खदानों पर छापा मार कार्यवाही की गई और भारौली थाना क्षेत्र की मुसावली व गोरम रेत खदान पर भारी मात्रा में रेत के अवैध भंडारण मिले है। वहीं लहार थाना क्षेत्र की परायच खदान पर भी रेत का अवैध भंडारण मिला। तीनों रेत खदानों के आसपास लगभग 60 लाख रुपए कीमत का रेत का भंडारण प्राप्त हुआ है। जिसके बाद डीआईजी चंबल राजेश हिंगणकर ने भरौली थाना प्रभारी यतेंद्र भदौरिया, लहार थाना प्रभारी विजय सिंह तोमर व भरौली थाने के चालक शिवा शर्मा को निलंबित कर दिया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews