पुलिस आरक्षक ने थाना परिसर में फांसी लगाकर की आत्महत्या

Rajasthan News

भिंड, डेस्क रिपोर्ट। गोरमी थाने में पदस्थ एक आरक्षक ने आज सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या (Police constable committed suicide) कर ली।  आरक्षक थाना परिसर में ही बने सरकारी आवास में परिवार के साथ रहता था। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में ले लिया है। आरक्षक मूलतः उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के ग्राम पचमुखा थाना बेबर का रहने वाला था।

जानकारी के मुताबिक गोरमी थाने में पदस्थ आरक्षक विजय यादव का शव आज शुक्रवार को उसके कमरे में मिला। वो पिछले 6 साल से गोरमी थाने में पदस्थ था और थाना परिसर में बने सरकारी क्वार्टर में परिवार के साथ रहता था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे जब उसकी पत्नी बच्चे को स्कूल छोड़ने गयी थी इसी दौरान उसने क्वार्टर में ही फांसी लगाकर ख़ुदकुशी कर ली।

ये भी पढ़ें – MP Weather: 3 अगस्त से फिर बदलेगा मौसम, 7 जिलों समेत इन संभागों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें विभाग का पूर्वानुमान

भिंड एडिशनल एसपी कमलेश कुमार का कहना है कि आरक्षक मानसिक रूप से कुछ परेशान था ऐसा पता चला है।  परिजन उसका इलाज भी करवा रहे थे। लेकिन उसने अचानक ऐसा कदम क्यों उठाया ये जांच का विषय है। फ़िलहाल मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेजकर मामले को जांच में ले लिया है।

ये भी पढ़ें – RBI ने दो बैंकों पर लगाया प्रतिबंध, जानिए खाते में जमा पैसों के बारे में फैसला

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews