साध्वी प्रज्ञा का बड़ा बयान, कहा- आतंकवादियों का साथ देने की प्रकृति है कांग्रेस की’

साध्वी प्रज्ञा का बड़ा बयान, कहा- आतंकवादियों का साथ देने की प्रकृति है कांग्रेस की’

भिण्ड – गणेश भारद्वाज| भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि उनको लिफाफे में विस्फोटक भेजने वाले शख्स के बारे में जानकारी मिल रही है कि उसका संबंध आईएसआईएस से है। उन्होंने कहा कि पत्र में रखकर साधु सन्यासियों को विस्फोटक भेजने वाला शख्स कोई राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता वह आतंकवादी ही होगा। साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर भी प्रहार करते हुए कहा कि उनकी आतंकवादियों को साथ देने की हमेशा से प्रक्रिया रही है।

दरअसल भोपाल सांसद प्रज्ञा ठाकुर भिण्ड जिले के लहार की ही बेटी हैं। शनिवार को संघ के वरिष्ठ प्रचारक अपरबल सिंह कुशवाह के भोपाल में निधन के बाद आज भिण्ड के लहरोली गांव में उनकी अंत्येष्टि में सम्मिलित होने साध्वी प्रज्ञा ठाकुर आयीं थीं। इसी दौरान सर्किट हाउस पर उन्होंने पत्रकारों से चर्चा की। जिसमें उन्होंने कहा कि ऐसी जानकारी मिल रही है कि उन्हें पत्र में विस्फोटक भेजने वाला जो शख्स पकड़ा गया है उसका संबंध आईएसआईएस से है। साथ ही उन्होंने कहा कि साधु संन्यासियों को पत्र में विस्फोटक भेजने वाला कोई राष्ट्रभक्त तो हो नहीं सकता वह कोई आतंकवादी ही है। उन्होंने कांग्रेस द्वारा इस पूरे घटनाक्रम को मनगढ़ंत बताए जाने पर कांग्रेस को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि पुलिस द्वारा विस्फोटक होने की बात स्वीकार किये जाने के बाद भी कांग्रेस ने बयान दिया कि यह यह सब झूठ है वह हमेशा ऐसा करती रहतीं हैं। साध्वी ने कहा कि कांग्रेस की तो हमेशा ही आतंकवादियों का साथ देने की नीति रही है। वहीं CAA के सवाल पर उन्होंने कहा कि कानून तो सभी को लागू करना ही पड़ेगा। उन्होंने कहा कि कोई भी सरकार संविधान से ऊपर नहीं हो सकती। जो इसको लागू करने से मना कर रहे हैं वह गलतियां कर रहे हैं। कपिल सिब्बल द्वारा सभी राज्य सरकारों के लिए बिल को लागू करने की अनिवार्यता वाले बयान पर साध्वी प्रज्ञा सिंह ने कहा कि शायद उन्हें समझ आ गया हो कि जनता जिधर है उधर जाना चाहिए नहीं तो नुकसान हो जाएगा या इसमें भी उनका कुछ फायदा होगा। कांग्रेस हमेशा अपना फायदा देखती है जनता और देश का कम।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews