
Bhind News : मध्यप्रदेश के भिंड जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जहां कुंवारी नदी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जिसे एसडीआरएफ टीम के द्वारा 48 घंटे बाद नदी से निकाला गया। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। फिलहाल, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया था और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आइए विस्तार से जानें पूरा मामला…
[dgv_vimeo_video id=”812334397″]
रौंहदा गांव का मामला
दरअसल, मामला अटेर थाना अंतर्गत रौंहदा गांव का है, जहां पुलिस ने जुए के अड्डे पर दबिश दी तभी वहां पर जुआरी आनन-फानन में इधर-उधर भागे। जिसमें से एक जुवारी कुंवारी नदी में जा कूदा और वह डूब गया। जिसकी तलाश करने के 48 घंटे बाद उसका शव बरामद किया गया। इस घटना के बाद से पूरे गांव में मातम फैल गया है।
[dgv_vimeo_video id=”812333726″]
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने दी ये जानकारी
मामले को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार का कहना है, “कुंवारी नदी के पास सूचना मिली थी कि जुआ का खेल चल रहा है। जिस पर अटेर पुलिस दबिश देने गई, तभी वहां खेल रहे जुआरी आनन-फानन में इधर-उधर भागे और एक जुआरी नदी में जा कूदा और डूब गया। जिसका शव 48 घंटे के बाद बरामद हुआ है। वहीं, जिस व्यक्ति की मौत हुई है। उस पर मुरैना जिले में कई मामला पहले से ही पंजीबद्ध है।
[dgv_vimeo_video id=”812333424”]
परिजनों ने की कार्रवाई की मांग
वहीं, मृतक के बेटे का कहना है, “हमारे पिताजी किसी कारण कुंवारी नदी के पास गए थे तभी वहां पर पुलिस ने दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने उनके साथ मारपीट की और धक्का देकर उन्हें नदी में फेंक दिया। साथ ही, परिजनों की मांग है कि जिन लोगों ने पिताजी के साथ धक्का-मुक्की की है उन आरक्षकों के खिलाफ कार्रवाई हो।
[dgv_vimeo_video id=”812332510”]
भिंड से सचिन शर्मा की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

