उपचुनाव से पहले BJP निकालेगी श्रीराम शिलापूजन रथ यात्रा, 29 सितंबर से शुरूआत

उपचुनाव से पहले BJP निकालेगी श्रीराम शिलापूजन रथ यात्रा, 29 सितंबर से शुरूआत

भिंड, गणेश भारद्वाज। सम्पूर्ण भारतवर्ष की आस्था के केंद्र भगवान श्री राम के भव्य मंदिर निर्माण हेतु लंबे अरसे से चल रही कानूनी लड़ाई जीतने के बाद मंदिर निर्माण हेतु मार्ग प्रशस्त हुआ है। मंदिर निर्माण के लिए अधिकांश नागरिक अपना सहयोग देना चाहते हैं, इसी जनभावना का सम्मान करते हुए श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए जिले के प्रबुद्ध समाजसेवियों ने मिलकर श्रीराम शिला पूजन रथ यात्रा का प्रारूप तैयार कर भिंड भूमि पर भव्य यात्रा निकालने का मसौदा तैयार किया है।

कार्यक्रम की तैयारी को लेकर भाजपा नेता डॉ रमेश दुबे के निवास स्थान पर बैठक आयोजित की गई जिसमें यात्रा को लेकर व्यवस्थाओं पर पूर्ण रूप से विचार विमर्श किया गया। आयोजन समिति ने इस यात्रा को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि जनभावना का सम्मान करते हुए सभी समाजसेवियों ने सर्वसम्मति से जिले में श्रीराम शिला पूजन रथयात्रा निकालने का निर्णय लिया है। रथयात्रा का शुभारंभ हमारे क्षेत्र के प्रसिद्ध दंदरौआ धाम से दिनांक 29 सितंबर से होगा। समिति ने बताया कि रथयात्रा को दृष्टिगत रखते हुए मेहगांव क्षेत्र को चार सेक्टरों में विभाजित किया गया है। एक दिन में 5 से 6 ग्राम पंचायतों की हर गली हर चौराहे पर पूजन कार्यक्रम को जमीनी रूप दिया जा सके, इस पर भी विचार विमर्श किया गया।

आयोजन समिति ने बताया कि बैठक में श्रीराम शिला पूजन रथयात्रा जिला संचालन एवं प्रबंध समिति तथा क्षेत्रीय समितियों के गठन पर उपस्थित सभी सदस्यों ने अपने अपने सुझाव रखे। कार्यक्रम को अमलीजामा पहनाने के लिए तय किया गया कि क्षेत्रीय समितियों का गठन तत्काल पूरा किया जाए, साथ ही 29 सितंबर से क्षेत्र में प्रमुख धार्मिक स्थल श्री दंदरौआ धाम मंदिर से रथयात्रा का शुभारंभ का विचार भी किया गया। यह रथयात्रा मेहगांव सहित भिंड भूमि क्षेत्र में भ्रमण करती हुई अपनी विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करेगी और प्रत्येक सेक्टर के तहत कार्यक्रम आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया। प्रत्येक ग्राम पंचायत की गली गली में यह रथयात्रा पहुंचे और सर्वसमाज श्रीराम शिला पूजन रथयात्रा में शामिल हो सके ताकि उनका भी सहयोग भव्य मंदिर निर्माण में हो सके।

इस अवसर पर सर्वसम्मति से श्रीराम शिला पूजन रथयात्रा की जिला प्रबंधन समिति की घोषणा की गई जिसमें डॉ रमेश दुबे, वरिष्ठ अभिभाषक राममिलन शर्मा, एडवोकेट अमृतपाल सिंह बघेल,एड नरेंद्रपाल सिंह, कुलदीप सिंह भदौरिया, अजय सिंह भदौरिया, राजकुमारी जैन, सुशीला नरवरिया, अशोक सिंह कुशवाह, अशोक भारद्वाज, विनोद सिंह, अतिराज सिंह नरवरिया, श्याम नारायण वाजपेयी, शैलेश नारायण सिंह राजावत, महेंद्र सिंह कुशवाह, संतोष लहारिया, शिवप्रताप सिंह कुशवाह, शैलेश त्रिपाठी प्रमुख हैं। इस बैठक में मुख्य रूप से वरिष्ठ अभिभाषक राममिलन शर्मा, एडवोकेट अमृतपाल सिंह बघेल, डॉ रमेश दुबे, विनोद चौहान, अनिल कटारे, शैलेश नारायण सिंह,अशोक सिंह कुशवाह, डॉ प्रभात राजौरिया, संतोष शर्मा, कुलदीप सिंह कुशवाह, शिवप्रताप सिंह, दीपू राजावत, कुलदीप सिंह भदौरिया, सत्येंद्र पाठक, रवि वाजपेयी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews