गरीब कन्या की शादी में अचानक पहुंचकर की सहायता

sudden-REACHED-and-help-in--Poor-girl's-marriage-bhind

भिंड 

 रक्तदान के क्षेत्र में कार्य कर रहे नवजीवन सहायतार्थ संगठन ने आज अटेर क्षेत्र के पृथ्वीपुरा गांव पहुंचकर एक अति गरीब कन्या की शादी में दान दहेज देकर पुण्य लाभ कमाया, दरअसल इस गांव के मिजाजी लाल धानुक की पुत्री रश्मि का आज पोरसा के बृजेंद्र के साथ विवाह है। नवजीवन परिवार को पता लगा कि विवाह हेतु रश्मि के पिता मिजाजी लाल आर्थिक रूप से कुछ परेशान हैं तो नवजीवन परिवार के सदस्य गणों ने पहुंचकर दान दहेज व नगद राशि देकर कन्या के विवाह में सहयोग कर पुण्य लाभ कमाया। इस अवसर  संगठन की संयोजिका श्रीमती नितेश जैन, सुनीता सोनी, रेखा जैन, मुदिता भारद्वाज, आलोक देपुरिया, गणेश भारद्वाज, मनीष ऋषि स्वर, गिरीश शर्मा व अजीत जैन सहित कई लोग मौजूद रहे। ज्ञात हो कि नवजीवन सहायतार्थ संगठन गरीबों की सहायता के इस प्रकार के कार्य पिछले 5 वर्षों से अनवरत करता चला आ रहा है।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews