तीन महीने में ही 1 करोड़ की लागत से बना तालाब बदहाल, ग्रामीणों ने की शिकायत

तीन महीने में ही 1 करोड़ की लागत से बना तालाब बदहाल, ग्रामीणों ने की शिकायत

भिंड, सचिन शर्मा। भिंड के लहार तहसील में ग्राम पंचायत देवरी कला में करीब एक करोड़ की लागत से तालाब बनवाया गया था। लेकिन पहली ही बारिश में तालाब के दो फाड़ हो गए और पानी निकलने लगा है। इसे लेकर ग्रामीणों ने ठेकेदार पर घटिया निर्माण का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है।

Betul News: सामाजिक संगठन के कार्यक्रम शामिल हुई भीड़ ने की तोड़फोड़,11 लोगों पर मामला दर्ज

देवरी कला गांव में मुख्यमंत्री स्वजल धारा योजना के अंतर्गत करीब एक करोड़ की लागत से तालाब बनवाया गया। लेकिन पहली ही बारिश में तालाब का जो हाल हुआ है उसे देखकर ग्रामीणों में रोष है। तालाब का मुख्य हिस्सा फूट गया है एक तरफ से पानी बाहर निकल रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि तीन महीने में ही तालाब की ऐसी हालत हो गई है और इसके लिए ठेकेदार जिम्मेदार है। उन्होने अधिकारियों से इस मामले में कार्रवाई करने की मांग करते हुए तालाब ठीक कराने की मांग भी की है।

[dgv_vimeo_video id=”594782801″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews