ओलावृष्टि के सर्वे कार्य में लापरवाही बरतना पड़ा भारी, तीन पटवारी निलंबित

ओलावृष्टि के सर्वे कार्य में लापरवाही बरतना पड़ा भारी, तीन पटवारी निलंबित

भिंड, सचिन शर्मा। भिंड जिले की लहार तहसील अन्तर्गत अतिवृष्टि व ओलावृष्टि के कार्य में लापरवाही बरतने वाले तीन पटवारियों को आयुक्त चंबल संभाग द्वारा वर्चुअल निरीक्षण में सर्वे स्थल पर अनुपस्थित पाये जाने एवं कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस के निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों द्वारा की गई शिकायत पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) लहार आरए प्रजापति द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

यह भी पढ़े.. MP Recruitment 2021: उम्मीदवारों को दी गई बड़ी राहत, बढ़ाई गई आवेदन की तिथि, जाने पात्रता और नियम

अनुविभागीय अधिकारी राजस्व लहार श्री आरए प्रजापति ने बताया कि 8 जनवरी 2022 को रात्रि में हुई अतिवृष्टि व ओलावृष्टि के सर्वे कार्य में लगाये गये पटवारी अवधबिहारी जाटव की कलेक्टर द्वारा ग्राम बीसनपुरा में निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों के द्वारा शिकायत तथा आयुक्त चंबल संभाग द्वारा 11 जनवरी 2022 को वर्चुअल निरीक्षण में सर्वेस्थल पर अनुपस्थित पाये जाने व फसल की गिरदावरी न किये जाने पर पटवारी अवधबिहारी जाटव, पटवारी धर्मेन्द्र शर्मा एवं दीपक जारौलिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews