अवैध वसूली करने पर दो आरक्षक लाइन अटैच, एसपी ने की कार्रवाई

अवैध वसूली करने पर दो आरक्षक लाइन अटैच, एसपी ने की कार्रवाई

भिंड, सचिन शर्मा। अवैध रेत लेकर जाते ट्रक ड्राइवरो से पैसे वसूलने वाले दो आरक्षकों को एस पी ने शिकायत मिलने के बाद लाइन अटैच कर दिया है, मामला भिंड के लहार थाने का हैं जिसमें दो पुलिस आरक्षक अनिल मिश्रा और उग्रसेन द्वारा अवैध रेत लेकर जाने वाले वाहन चालकों पर कारवाई की बजाए उनसे पैसे लेकर उन्हे जाने दे रहे थे, इसकी  शिकायत भिंड एसपी मनोज सिंह को अजनार के निवासी ऋतिक और आदित्य सिंह द्वारा की गई, इन्होंने आवेदन दिया और साथ में सबूत भी, जिसके बाद भिंड एस पी ने कार्रवाई करते हुए दोनो आरक्षको को लाइन अटैच कर दिया है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews