अंडर 15 चंबल क्रिकेट टीम ने रीवा को हराया

-Under-15-Chambal-Cricket-Team-defeats-Rewa

भिंड – एमएम जगदाले अंडर-15 टुर्नामेंट इंदौर में चम्बल की क्रिकेट टीम ने रीवा को हराकर विजय हांसिल की है। टॉस चम्बल टीम ने जीता और पहले बेटिंग  करने का निर्णय  लिया। चम्बल टीम ने पहली पारी में 236 रन बनाये, जिसमें गौरव शर्मा ने 82 रन और आर्यन रावत ने  52 रन बनाये । रीवा की पहली पारी 182 रनों पर आल ऑउट हो गई । चम्बल की तरफ़ से शोभित ने 2 विकेट पुनीत ने 2 विकेट आर्यन रावत ने 2 विकेट गौरव और विष्णु को 1-1 विकेट मिला और 2 रन ऑउट हुए ।

दूसरी पारी में चम्बल ने 154 रनों पर अपनी पारी को घोषित किया और रीवा को 209 रनों का टारगेट दिया। चम्बल की तरफ़ से दूसरी पारी में अमन सोलंकी ने 50 रन रन आउट और अभिषेक यादव ने 35, आर्यन रावत ने 29 रनों का योगदान दिया। चम्बल की तरफ़ से दूसरी पारी में विष्णु भारद्वाज ने 5 और शोभित ने 2 विकेट लिये मैच ड्रा रहा। पारी की बढ़त के आधार पर चम्बल ने मैच जीता और चंबल टीम के गौरव शर्मा मेन ऑफ द मैच रहे। चंबल की टीम की सफलता के लिए भिंड के प्रशिक्षक रवि शेखर कटारे सहित अन्य क्रिकेटरों ने टीम को शुभकामनाएं दी हैं और विष्णु  भारद्वाज को और भी अच्छा खेल खेलने की अग्रिम बधाई दी है।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews