यहां बत्ती गुल हुई तो घूंघट में महिलाओं ने रोका हाईवे, यूपी के भाजपा विधायक की गाड़ी बेरंग लौटाई

यहां बत्ती गुल हुई तो घूंघट में महिलाओं ने रोका हाईवे, यूपी के भाजपा विधायक की गाड़ी बेरंग लौटाई

भिण्ड, गणेश भारद्वाज| भिंड (Bhind) जिले के शहरी क्षेत्र में बिजली (Electricity) ना मिलने की समस्या से परेशान वार्ड 24 एवं 25 की महिलाओं ने नेशनल हाईवे 719 बाईपास पर जाम लगा दिया और हाईवे (Highway) पर ही महिलाएं सड़क पर धरने पर बैठ गईं। महिलाओं की मांग थी कि जब तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला जाता वह सड़क पर से नहीं उठेंगी।

पुलिस एवं प्रशासन के लोगों ने पहुंचकर महिलाओं को समझाने की काफी कोशिश की लेकिन वह जाम खोलने को तैयार नहीं हुईं। बाद में पूर्व भाजपा विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया। साथ ही बिजली विभाग के अधिकारियों ने भी तुरंत ट्रांसफार्मर बदलने का आश्वासन दिया। जिसके बाद महिलाएं हाईवे पर से हटीं। इस दौरान लगभग 2 घंटे तक चले जाम में सड़क के दोनों तरफ 8 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। जाम में उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के एक विधायक की लग्जरी गाड़ी भी लोगों ने नहीं निकलने दी और विधायक साहब को गाड़ी वापस लौटानी पड़ी।

इन्होंने दिया आश्वासन👇🏼
विद्युत विभाग के असिस्टेंट इंजीनियर ऋषिराज घटक ने हाईवे पर पहुंचकर जाम लगाने वाले महिला पुरुषों को आश्वासन दिया कि कल ही एक और ट्रांसफार्मर रखवा कर विद्युत समस्या का समाधान करवाया जाएगा।

सर्दियों में हीटर बने परेशानी का सबब
सर्दियों में रूम हीटर हीटर और पानी गर्म करने के लिए लगाई जाने वाली रोड ओं के कारण विद्युत ट्रांसफार्मर ओवरलोड बहुत अधिक बढ़ जाता है इसी वजह से इन दोनों बिजली समस्या पनप रही है। जिला प्रशासन और विद्युत विभाग के पास अभी हाल में इस समस्या का कोई समाधान नहीं है अगर इसी तरह से बिजली की चोरी होती रही तो आने वाले समय में समस्या बहुत विकराल हो जाएगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews