World Hypertension Day : भिंड में निशुल्क जांच शिविर आयोजित, बीजेपी नेता रमेश दुबे हुए शामिल

World Hypertension Day : भिंड में निशुल्क जांच शिविर आयोजित, बीजेपी नेता रमेश दुबे हुए शामिल

World Hypertension Day : आज विश्व हाइपरटेंशन दिवस है और इस मौके पर भिंड में एक निशुल्क शिविर का आयोजन किया गया। भारतीय जनता पार्टी के चिकित्सा प्रकोष्ठ के निर्देशानुसार ग्राम दबोहा में में आयोजित इस शिविर में बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉक्टर रमेश दुबे भी शामिल हुए। यहां उन्होने कहा कि सभी लोग केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठाएं और अपनी सेहत के प्रति जागरूक रहें।

जन सेवा भाव के तहत लगाए गए इस शिविर में हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज से पीड़ित मरीजों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी समझाइश दी गई और बताया गया कि इन बीमारियों से कैसे बचा जाए और इनका उपचार कैसे किया जाए। भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ जिला इकाई द्वारा आयोजित इस शिविर में कई लोगों ने अपनी जांच करवाई। यहां बीजेपी नेता डॉ रमेश दुबे ने कहा कि हाइपरटेंशन को लेकर जागरूकता जरूरी है और अपने स्वास्थ्य के प्रति हम पूर्ण रूप से सजग बनें और सही समय पर इलाज के लिए  डॉक्टरों से सलाल लें, ये आवश्यक है। उन्होने कहा कि ऐसी बीमारियों से हम अपना बचाव स्वयं कर सकते हैं, वहीं मध्य प्रदेश सरकार ने भी स्वास्थ्य सेवाओं के कई तरह की सुविधाएं दी है। 142 प्रकार की  निशुल्क जांच जिला अस्पतालों में कराई जाती है और भारत सरकार आयुष्मान भारत कार्ड योजना के माध्यम से 500000 लाख रुपए तक का इलाज भी कराया जाता है। इसीलिए लोगों को अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए और जरुरत पड़ने पर इन सुविधाओं का लाभ लेना चाहिए।

भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ  राजौरिया ने विश्व हाइपरटेंशन दिवस पर कहा कि नियमित रूप से व्यायाम करना, नमक, चीनी और वसा पर नियंत्रण के साथ स्वस्थ आहार लेना, शराब, सिगरेट और नशे से दूर रहना, कैफीनयुक्त पेय को कम करने से इस बीमारी से दूर रहा जा सकता है। उन्होने कहा कि अपनी दिनचर्या में एक्टिव रहें, व्यायाम योग करें और गतिहीन जीवनशैली से बचें। वजन को नियंत्रित कर भी हाई ब्लड प्रेशर होने का जोखिम घटाया जा सकता है। आपको खाने में सोडियम (नमक) की मात्रा को सीमित करना चाहिए और अपने आहार में पोटेशियम की मात्रा बढ़ानी चाहिए। उच्च रक्तचाप या हाइपरटेंशन इसलिए खतरनाक माना जाता है क्योंकि यह हृदय को रक्त को बाहर पंप करने में मुश्किलें पैदा करता है। कार्यक्रम का संचालन युवा समाज सेवी  उपेंद्र कुमार शर्मा ने किया। इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री शिव प्रताप सिंह राजावत, ग्रामीण मंडल के पूर्व महामंत्री एवं मुख्यमंत्री जन कल्याण प्रकोष्ठ के जिला संयोजक दिनेश शर्मा, ग्राम पंचायत सरपंच मुरालीलाल  शाक्य , डॉ आर डी परिहार, डॉक्टर वरुण शर्मा, दिनेश शर्मा, रामजी लाल शर्मा, अतुल गुप्ता, ग्राम विकास समिति अध्यक्ष वासुदेव शर्मा, डॉ सुरेश वर्मा, डॉक्टर मुन्नालाल मिश्रा, रामजी लाल शर्मा, प्रकोष्ठ के सह जिला संयोजक डॉ आरडी परिहार,सामुदायिक स्वास्थ्य डॉ शशांक त्रिपाठी,अंजना श्रीवास, कुमार दीक्षित, आनंद कुमार दीक्षित, प्रीति विश्वकर्मा, डॉक्टर हनुमंत सिंह कुशवाह ने ग्रामीणों का चेकअप कर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया और निशुल्क दवाएं वितरित की।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews