मोहर्रम जुलूस के लिए भोपाल का ट्रैफिक प्लान-घर से निकलने से पहले दें ध्यान

04 जून से 07 जून तक मोहर्रम के जुलूस की व्यवस्था को देखते हुए पुराने शहर में शामः-06ः00 बजे से आमजन की सुविधा हेतु यातायात व्यवस्था आवश्यकतानुसार परिवर्तित की गई है।
State Congress Committee's bicycle rally.

Traffic plan in Bhopal changed

राजधानी भोपाल में मोहर्रम के जुलूस को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने आम जनता की सहूलियत के लिए ट्रैफिक प्लान बनाया है। पुलिस ने लोगों से अपील की है वह मोहर्रम जुलूस के दौरान तय रास्तों से ही आए और जाए।

परिवर्तित मार्ग 

04 जून से 07 जून तक मोहर्रम के जुलूस की व्यवस्था को देखते हुए पुराने शहर में शामः-06ः00 बजे से आमजन की सुविधा हेतु यातायात व्यवस्था आवश्यकतानुसार परिवर्तित की गई है।

भारत टाॅकिज, अल्पना तिराहा, नादरा बस स्टेण्ड, भोपाल टाॅकिज, शहंजानाबाद, राॅयल मार्केट, कोहेफिजा तिराहा, करबला इन स्थानों यातायात दबाव के निधान हेतु अतिरिक्त पुलिस फोर्स लगाया गया है। इस मार्ग पर शाम-06ः00 बजे के बाद यातायात का दबाव रहेगा। पुराना शहर में भारत टाॅकिज, अल्पना तिराहा, नादरा बस स्टेण्ड, भोपाल टाॅकिज, शहंजानाबाद, राॅयल मार्केट, कोहेफिजा तिराहा, करबला पर सभी प्रकार के मालवाहक, भारी, व्यावसायिक एवं अनुमति प्राप्त वाहन का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

05 से 07 जून तक रहेगा बदलाव 

05.07.2025 से 07.07.2025 तक भारी वाहन का शाम-06ः00 बजे से प्रातः-06ः00 तक शहर में प्रवेष पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
एयरपोर्ट की ओरजाने के लिए वैकल्पिक मार्ग- राजाभोज विमानतल की ओर आवागमन करने वाले वाहन भारत माता चैराहा, भदभदा चैराहा, साक्षी ढाबा तिराहा, नीलबड़ तिराहे से दाये मुड़कर, नाथूबर खेडा रोड़, मुगालिया छाप, खजूरी सड़क, खजूरी बायपास तिराहा-मुबारकपुर चैराहा होकर आवागमन कर सकेंगे। राजाभोज एयरपोर्ट की ओर जाने वाले प्रभात चैराहा, जेके रोड, रत्नागिरि, अयोध्या बायपास मार्ग, भानपुर, करौंद चैराहा, नईजेल, गांधीनगर तिराहा होकर आवागमन कर सकेंगे ।

नये शहर रेलवे स्टेशन की ओर जाने के लिए वैकल्पिक मार्ग

नये शहर से रेलवे स्टेशन की ओर जाने के लिए प्रभात चौराहा , परिहार चौराहा , 80 फिट रोड, बजरिया तिराहा होकर आवागमन कर सकेगें। पुलिस का आम जनता से अनुरोध है कि यातायात नियमों का पालन कर यातायात व्यवस्था में सहयोग करें । किसी प्रकार की असुविधा होने पर यातायात दूरभाष नं. 0755-2677340, 2443850 पर सम्पर्क करें तथा 7587602055 पर भी बतायें। हम आपकों सुगम और सुरक्षित यातायात प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews