देश के 10 सर्वश्रेष्ठ आईएएस अफसरों में एमपी के आशीष सिंह और उमाकांत राव शामिल

देश के 10 सर्वश्रेष्ठ आईएएस अफसरों में एमपी के आशीष सिंह और उमाकांत राव शामिल

भोपाल।

देश के प्रथम 10 सर्वश्रेष्ठ आईएएस की सूची जारी की गई है।इसमें मध्यप्रदेश के दो आईएएस को भी शामिल किया है।आईएएस आशीष सिंह और उमाकांत राव को सर्वश्रेष्ठ आईएएस की सूची में शामिल किया गया है।लिस्ट में जहां आशीष छठे नंबर पर है वही उमाकांत राव नवें नंबर पर है।सबसे खास बात तो ये रही कि यह ब्रेकिंग न्यूज इंदौर कलेक्टर लोकेश जाटव ने दी। वह एक कार्यक्रम में पहुंचे थे।

लिस्ट के अनुसार,  प्रथम पायदान पर सिक्किम के राज यादव,द्वितीय पर मिजोरम की शशांक आला,तृतीय नंबर पर तमिलनाडु के संदीप नंददोरी, चतुर्थ नंबर पर राजस्थान के अतहर आमिर खान,पाँचवे नंबर पर छत्तीसगढ़ के अवनीश शरण,छठे नंबर पर मध्य प्रदेश के आशीष सिंह, सातवे नंबर पर राजस्थान के जितेंद्र सोनी,आठवे नंबर पर जम्मू कश्मीर के शहीद इक़बाल चौधरी, नवे नंबर पर मध्यप्रदेश के उमाकांत उमराव,दसवे नंबर पर तेलंगाना के ए श्री देवसेना रहे।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews