सड़क पर बिलखता मिला 10 दिन का कुपोषित, पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती

सड़क पर बिलखता मिला 10 दिन का कुपोषित, पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती

भोपाल।

देशव्यापी लॉकडाउन(lockdown) के बीच हमने कई ऐसे तस्वीरें देखि जिहोने हमारी रूह तक को कंपा कर रख दिया। ऐसी ही एक दिल दहला देने वाली घटना शनिवार को राजधानी(capital) से सामने आई है। जहाँ एक मां पिता ने अपने 10 दिन के कुपोषित बच्चें को सड़क पर छोड़ दिया। जिसके बाद पुलिस ने बच्चे को जेपी अस्पताल में भर्ती करवाया है। बच्चे का वजन मात्रा 1.3 किलोग्राम है। वहीँ बच्चे के शरीर पर गहरी खरोंचें भी हैं।

दरअसल मामला भोपाल(bhopal) का है। जहाँ शनिवार को पुलिस को एक कुपोषण की मार झेल रहा बच्चा होशंगाबाद(hoshangabad) रोड पर एक कार शो-रूम के सामने बने BRTS बस स्टॉप(busstop) पर रोता-बिलखता मिला। बच्चे का वजन मात्र 1.3 किलोग्राम था पुलिस ने आसपास बच्चे की मां को ढूंढा पर जब कोई नहीं मिला तो पुलिस बच्चे को जेपी अस्पताल ले गई। जहाँ बच्चे को भर्ती करवाया गया है। बच्चा भूखा था ओर उसके शरीर पर खरोचों के निशान थे। डॉक्टरों ने बच्चें को पीआईसीयू में भर्ती किया है।

इधर अस्पताल से लौटकर पुलिस ने बस स्टॉप के पास फिर से बच्चे की मां को खोजा। पुलिस को एक चौकीदार से पता चला कि कुछ दिन से एक गरीब महिला बच्चे को गोद में लिए आसपास घूम रही थी। उसके साथ पांच साल का एक और बच्चा भी था। वह लोगों से बच्चे के लिए दूध, खाना मांग रही थी। शायद ये बच्चा उसी महिला का है। फिलहालबच्चे के मां की खोज जारी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews