भोपाल में एक साथ 10 बदमाशों का जिलाबदर, कई थानों में गंभीर अपराध दर्ज

शहर के विभिन्न स्थानों में चोरी, छेड़छाड़, तोड़फोड, लोगों को गंदी-गंदी गालियां देकर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देना, जुआ,सट्टा खेलने एवं खिलाने, तेजी एवं लापरवाही से वाहन चलाने, अवैध हथियार रखने, बलवा, आर्म्स, बलात्कार जुआ-सट्टा, हत्या जैसे विभिन्न मामले दर्ज हैं।
Narsinghpur Police

Narsinghpur Police arrested the accused involved in fraud

भोपाल में एक साथ कई बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। अपराधों की रोकथाम एवं त्योहारों के दौरान शांति व सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस कमिश्नर ने 10 आदतन अपराधियों के खिलाफ जिला बदर आदेश पारित किया है।

कई गंभीर अपराध है दर्ज 

अपराधों की रोकथाम तथा त्यौहारों के दौरान शहर में शांति व सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर न्यायालय पुलिस आयुक्त द्वारा शहर के आदतन अपराधियों, गुंडे, बदमाशों के विरुद्ध  10 बदमाशों के खिलाफ जिला बदल के आदेश पारित किए हैं, जिनके खिलाफ अलग अलग थानों में मामलें दर्ज है।

इन बदमाशों का हुआ जिलाबदर

1- अनावेदक वाहिद अली उर्फ दारू पिता इम्तियाज अली उम्र 36 साल निवासी- झुग्गी नं.-266/283 अन्नू नगर नवाब कालोनी, हाल- मशरूर भाई का किराये का मकान नवाब कालाेनी कराेंद, थाना निशातपुरा, भोपाल।

2- अनावेदक राजेश कीर उर्फ राजू कीर पिता श्री बद्रीप्रसाद कीर उम्र 44 साल निवासी- एच-05 टी-07 मल्टी वाजपेयी नगर इदगाहहिल्स, थाना शाहजहाॅनाबाद जिला भोपाल।

3-अनावेदक पवन संकत पिता स्व. मान सिंह संकत उम्र 21 साल निवासी- म.नं. 117 तिलक मार्केट छः कोड़ी मंदिर के सामने इतवारा।

4-, अनावेदक निज्जू उर्फ निजाम पिता बसीर खां उम्र 27 साल निवासी- म.नं. 429 पीतल मंदिर के पीछे रोशनपुरा थाना अरेरा हिल्सl

5-अनावेदक दीपक कुशवाह उर्फ दीपक काछी पिता श्री बब्लू उर्फ रामकिशन उम्र 20 सालनिवासी- राहुल नगर शमशान के पास थाना बैरागढ़।

6-अनावेदक दीपक गिरी पिता हरेराम गिरी उम्र 37 साल निवासी- झुग्गी.नं. 786 खेल छात्रावास के पीछे बिहारी मोहल्ला भीमनगर।

7- अनावेदक दानिश खान पिता रईस खान उम्र 23 साल निवासी-म.नं. 3, हमीदिया अस्पताल कैम्पस थाना कोहेफिजा भोपाल हाल- म.न￾42 कच्ची मस्जिद इम्तियाज र्भाइ का मकान शाहजहाॅनाबाद भोपाल ।

8-अनावेदक चमन उर्फ आकाश  कुर्रे उर्फ बली पिता ओमप्रकाष कुर्रे उम्र 27 साल निवासी- बी-07 जी 02 मल्टी वाजपेयी नगर ईदगाहहिल्स, थाना शाहजहाॅनाबाद भोपाल।

9-अनावेदक अंतर साकले उर्फ गणेश साकले पिता श्री सेवकराम साकले उम्र 31 साल निवासी- 1764 लवकुष अपार्ट मेंट के पास मल्टी वाजपेयी नगर ईदगाहहिल्स थाना शाहजहाॅनाबाद, भोपाल।

10- अनावेदक आकाश बरदेल उर्फ चीनू उर्फ चुन्ना पिता बालकिषन बरदेल उम्र 27 साल निवासी- झुग्गी नं.- 75 सब्जीफार्म गुलाब नगर, थाना शाहपुरा भोपाल।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews