एमपी में कोरोना का कहर: 24 घंटे में मिले 1064 नए केस, 17 लोगों की मौत

MP Corona

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में कोरोना (Corona) का कहर जारी है| पिछले एक सप्ताह में कोरोना ने नए रिकार्ड बनाये हैं| पिछले सात दिनों में ही आठ हजार नए केस मिले हैं| मंगलवार को अब तक के सर्वाधिक 1374 मरीज मिले। वहीं आज बुधवार को 1064 नए मरीज सामने आये हैं| जिसके बाद अब प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 56864 हो गई है|

संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं, मध्य प्रदेश द्वारा जारी कोरोनावायरस मीडिया बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 21462 सैंपल की जांच की गई। 119 सैंपल रिजेक्ट हो गए। वहीं 20398 सैंपल नेगेटिव और 1064 सैंपल पॉजिटिव पाए गए। कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 56864 हो गई है|

पिछले 24 घंटे में कोरोना के कारण 17 मरीजों की मौत हो गई। अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 1282 है| प्रदेश में अब एक्टिव केस 12300 हो गए हैं| वहीं संक्रमित इलाकों की संख्या 4677 हो गई है| भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर इन चार शहरों में रोजाना 100 से अधिक नए केस सामने आ रहे हैं| आज 51 जिलों में नए पॉजिटिव मिले हैं|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews