CORONA UPDATES: मप्र में तेजी से बढ़ रहा कोरोना का संक्रमण, 111 पहुंचा आंकड़ा

CORONA UPDATES: मप्र में तेजी से बढ़ रहा कोरोना का संक्रमण, 111 पहुंचा आंकड़ा

भोपाल।

देश और दुनिया में कहर बरपा रहा कोरोना वायरस मध्य प्रदेश में भी तेजी से पैर पसार रहा है| इंदौर समेत अन्य शहरों से पॉजिटिव रिपोर्ट सामने आई है| ताजा आंकड़ा 100 के पार पहुँच चुका है, जो कि चिंताजनक है| गुरुवार शाम को सामने आये ताजा आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं| इंदौर में स्थिति लगातार चिंताजनक बनी हुई है, गुरूवार को यहां 7 नए पॉजिटिव केस मिले हैं वहीं भोपाल में 4 नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं।

भोपाल में गुरूवार को मिले केस चारों जमाती हैं, जो कि राजधानी भोपाल में तबलीग जमात में शामिल हुए थे, इनमें तीन विदेशी हैं और एक उड़ीसा का रहने वाला व्यक्ति हैै। इन चारों को भोपाल के चिरायु अस्पताल में आइसोलेटेड किया गया है। भोपाल में 67 जांच रिपोर्ट्स में से 63 नेगेटिव आई और 4 पॉजिटिव केस मिले हैं और इन्हें मिलाकर अब भोपाल में कुल 8 पॉजिटिव केस हो गए हैं। इसी से साथ प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण का आंकड़ा 111 पर पहुंच गया है, जिनमें से अब तक 8 मौत हो चुकी है।

इससे पहले शाम को पल्लवी गोविल प्रमुख सचिव, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने 2 अप्रैल 2020 को जारी हेल्थ बुलेटिन में मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण की स्थिति और रोकथाम संबंधी उपायों के बारे में जानकारी दी। स्वास्थ्य पीएस ने बताया मप्र में 107 पॉजिटिव केस मिले हैं। आठ की मौत हुई है। इनमें दो की मौत गुरुवार सुबह हुई। एक की स्थिति गंभीर है। तीस मरीजों के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है।

मुरैना में दुबई से लौटे दम्पति पॉजिटिव
प्रदेश में ताजा आंकड़ा शतक लगा चुका है| गुरुवार को मुरैना में दो मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यह दोनों ही पति-पत्नी हैं, जो कुछ दिन पहले दुबई से मुरैना आए थे। दंपती के परिवार के लोगों को आइसोलेट कर दिया गया है। दंपती की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद जिले में हड़कंप मच गया है। स्वास्थ्य विभाग का अमला प्रशासन के साथ तैयारी में जुट गया हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews