मध्य प्रदेश में 12652 नए केस, 94 की मौत, सीएम बोले- बाहर से आने वालों पर हो सख्ती

mp corona today case

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।  मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में मई का महिना लगते ही कोरोना कर्फ्यू(Corona Curfew) का असर दिखाई देने लगा है। पिछले 24 घंटे में 12652 नए कोरोना पॉजिटिव सामने आए है और 94 की मौत हुई है। वहीं 13 हजार 890 मरीज स्वस्थ हुए। प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 87 हजार 179 हो गई है। इसके अलावा प्रदेश की रिकवरी रेट 84.2% तथा मृत्यु दर 1% है। संक्रमण की दृष्टि से प्रदेश देश में 14वें स्थान पर है।

यह भी पढ़े… सीएम शिवराज सिंह के निर्देश- हाई पॉजिटिविटी वाले जिलों पर विशेष ध्यान दें, सख्ती की जाए

मध्य प्रदेश के 18 जिलों में 200 से अधिक कोरोना के नए प्रकरण आए हैं। इंदौर में 1821, भोपाल में 1678, ग्वालियर में 1072, जबलपुर में 731 रीवा में 346, बैतूल में 328, रतलाम में 325, शिवपुरी में 276, दमोह में 268, उज्जैन में 262, सतना में 257, पन्ना में 249, धार में 233, सागर में 222, सिंगरौली में 216 अनूपपुर में 212, सीहोर में 212 तथा विदिशा में 209 नए प्रकरण आए हैं।

वही मध्य प्रदेश के 15 जिलों में 25% से अधिक 7 दिन की औसत पॉजिटिविटी रेट है। टीकमगढ़ की 47%, शिवपुरी की 39%, दतिया की 34%, अनूपपुर की 32%, सिंगरौली की 31%, नरसिंहपुर की 31%, सीधी की 31%, कटनी की 30% ग्वालियर की 29%, निवाड़ी की 27%, सीहोर की 27%, भोपाल की 27%, डिंडोरी की 27%, बैतूल की 26% तथा मुरैना की 26% पॉजिटिविटी रेट है।

यह भी पढ़े.. पश्चिम बंगाल चुनाव: कैलाश विजयवर्गीय का बयान-विपक्ष की भूमिका निभाएंगे लेकिन..

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि गाँव-गाँव, मोहल्ले-मोहल्ले, गली-गली में जहाँ भी संक्रमण हो माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनायें तथा कोरोना को वहीं रोक दें। साथ ही ऐसे क्षेत्र जहाँ कोरोना संक्रमण नहीं है, वहाँ बाहर से आने-जाने वालों पर सख्ती की जाए, जिससे वहाँ संक्रमण प्रवेश न कर पाए। प्रदेश के हाई पॉजिटिविटी वाले जिलों पर विशेष ध्यान दिया जाए।

भोपाल जिले में 10 मई 2021 को प्रात: 6 बजे तक कोरोना कर्फ्यू की अवधि बढ़ा दी गई है। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट भोपाल अविनाश लवानिया (Bhopal Collector) ने दण्ड प्रक्रिया संहित 1973 की धारा 144 में प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए उक्त आदेश जारी किया। पूर्व में जारी आदेश मे भोपाल नगर निगम क्षेत्र और बैरसिया नगर पालिका क्षेत्र में दिनांक 26 अप्रैल को प्रात: 6 बजे से 3 मई प्रात: 6 बजे तक कोरोना कर्फ्यू लागू किया था।

मध्य प्रदेश1

मध्य प्रदेश2

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews