मप्र में गंभीर हो रही स्थिति, 12686 नए केस और 88 की मौत, सरकार ने बढ़ाई सख्ती

mp corona today case

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मप्र (MP) में दिनों दिन हालात भयावह होते जा रहे है, सक्रिय कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 92 हजार के पार पहुंच गया है। पिछले 24 घंटे में 12686 केस सामने आए है और 88 की मौत हुई है।इन आंकड़ों के बाद मप्र में एक्टिव केसों की संख्या 92543 पहुंच गई है। इसमें इंदौर और भोपाल में रिकॉर्ड 1800 के पार नए केस मिले है वही ग्वालियर में फिर 1200 और जबलपुर में 800 से ज्यादा केस सामने आए है।

यह भी पढ़े.. कर्फ्यू के बावजूद इंदौर में हालात गंभीर, मंत्री बोले- 25-30 क्षेत्रों में बनाएं माइक्रो कंटेनमेंट जाेन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, मप्र में पिछले 24 घंटे में 12686 नए कोरोना पॉजिटिव सामने आए है और 88 ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया । इसमें इंदौर में 1841, भोपाल 1824, ग्वालियर में 1208, जबलपुर में 807, उज्जैन में 304,  छतरपुर 335, रीवा में 339, सागर-खरगोन में 226-226, रतलाम 245, बैतूल 203, धार 255,सतना 242, शिवपुरी 208, सीहोर 210, नीमच 217 नए मामले सामने आए है। वही एक दर्जन से ज्यादा जिलों में 150 से ज्यादा केस मिले है।

वही इंदौर में 7, भोपाल-रायसेन-शहडोल-छतरपुर-दतिया में 3-3, ग्वालियर में 8, रतलाम में 5, विदिशा-टीकमगढ़ में 4-4,  के अलावा अन्य जिलों में 2-2,1-1 की मौत हुई है। इंदौर और भोपाल में एक्टिव केसो की संख्या 12 हजार, ग्वालियर में 9 हजार और जबलपुर में 5 हजार के पार हो गई है।

यह भी पढ़े.. शादी में 10 से ज्यादा को अनुमति नहीं, सीएम शिवराज सिंह बोले-कर्फ्यू का कड़ाई से पालन हो

इन आंकड़ों के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) ने प्रभारी मंत्रियों को निर्देश दिए है कि मप्र में जनता कर्फ्यू (Janta Curfew) का कड़ाई से पालन किया जाए। जिन क्षेत्रों में संक्रमण अधिक हो वहाँ माइक्रो कंटेनमेंट क्षेत्रों का निर्धारण कर संक्रमण को फैलने से रोका जाए। शादी-विवाह कार्यक्रमों में 10 से अधिक व्यक्तियों को अनुमति नहीं दी जाए। क्योंकि ऐसे कार्यक्रमों में काफी समय तक लोग साथ रहते हैं और संक्रमण फैलने की संभावना बहुत तेजी से बढ़ जाती है।

मप्र मप्र

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews