राज्यसभा चुनाव : BJP के दिग्गज नेताओ की मौजूदगी में सिंधिया ने भरा नामांकन

राज्यसभा चुनाव :  BJP के दिग्गज नेताओ की मौजूदगी में सिंधिया ने भरा नामांकन

भोपाल।

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज भाजपा की ओर से राज्यसभा का नामांकनपत्र दाखिल किया। सिंधिया ने विधानसभा पहुंच कर अपना परचा विधानसभा के रिटर्निग ऑफिसर ए पी सिंह को सौंपा। सिंधिया के साथ पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के साथ अन्य पार्टी नेता भी मौजूद थे। सिंधिया के अलावा भाजपा के एक अन्य प्रत्याशी डॉ सुमेर सिंह सोलंकी ने भी अपना नामांकनपत्र दाखिल किया।इससे पहले सिंधिया ने अपनी बुआ और पूर्व मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के निवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की। इसके साथ ही उन्होंने पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा के आवास पर दोपहर का भोजन किया।

दरअसल,  राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह, प्रभात झा और सत्यनारायण जटिया का कार्यकाल नौ अप्रैल को समाप्त हो रहा है। इन्ही तीन सीटों पर चुनाव होना है। जिसमें राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकनपत्र दाखिल करने की आज अंतिम तिथि है। नामांकनपत्रों की जांच 16 मार्च को होगी और 18 मार्च को प्रत्याशी नाम वापस ले सकेंगे। आवश्यकता पड़ने पर मतदान 26 मार्च को होगा। उसी दिन नतीजे भी घोषित किए जाएंगे। कांग्रेस और भाजपा के कब्ज़े में एक- एक सीट आना तय है। लेकिन तीसरी सीट पर रोचक मुकाबला तय है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews