Coronavirus: लॉकडाउन से पहले MP में कोरोना ब्लास्ट, 1307 नए केस, इंदौर-भोपाल में स्थिति गंभीर

mp corona update today

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। निकाय चुनाव (Urban Body Election) और होली (Holi) से पहले मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के लिए बुरी खबर है। कोरोना वायरस (Coronavirus) के बढ़ते केस के मामले में MP देश में पांचवें नंबर पर पहुंच गया है। आज शनिवार को मप्र में 1300 से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) मरीज सामने आए है।चौंकाने वाली बात तो ये है कि नाइट कर्फ्यू(Night Curfew) के बाद और लॉकडाउन (Lockdown) से पहले  इंदौर, भोपाल और जबलपुर में 778 केस (Coronavirus) सामने आए है।

यह भी पढ़े.. MP में 1 अप्रैल से कक्षा 1 से 8वीं के स्कूल खोलने पर लग सकता है ब्रेक

शनिवार को जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 1307 नए कोरोना संक्रमित (Coronavirus)  मिले हैं। इनमें 59 फीसदी यानी 778 केस इंदौर, भोपाल और जबलपुर के हैं। हैरानी की बात तो ये है कि लॉकडाउन से एक दिन पहले भोपाल में 345, इंदौर में 317 व जबलपुर में 116 नए केस सामने आए है। आज शनिवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक टोटल लॉकडाउन रहेगा।वही 31 मार्च 2021 तक स्कूल-कॉलेज बंद रखने का फैसला लिया गया है।

भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया ने शनिवार को स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन के अधिकारियों की बैठक बुलाई और अधिकारियों को नए (Coronavirus) दिशा-निर्देश जारी किए है।वही इंदौर में रविवार के लॉकडाउन को धारा 144 के साथ  प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए गए हैं, हालांकि इस दौरान एमपीपीएससी (MPPSC) परीक्षा के प्रतिभागियों के आवागमन पर छूट रहेगी। रेलवे स्टेशन (Railway Station), बस स्टैंड और एयरपोर्ट (Airport) से यात्रियों का आना जाना जारी रहेगा। शहर में परिवहन (transportation) सेवा बन्द रहेगी ।

यह भी पढ़े.. MP Board: शासकीय शिक्षकों को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, कलेक्टरों को निर्देश जारी

इसके अलावाभोपाल में रविवार के दिन लॉक डाउन रहने के दृष्टिगत  आगामी आदेश तक वन विहार राष्ट्रीय उद्यान ‘जू’ प्रत्येक रविवार को बंद रहेगा।वन विहार राष्ट्रीय उद्यान (Van Vihar National Park)के संचालक अजय कुमार यादव ने बताया कि पर्यटकों के लिए सोमवार से शनिवार तक (शुक्रवार एवं रविवार को छोड़कर) पूर्ववत खुला रहेगा।यादव ने वन विहार में आने वाले पर्यटकों से सोशल डिस्टेंसिंग (Social Distancing) का पालन करने और Mask लगाने के साथ ही सैनेटाइजर आदि का उपयोग करने की अपील की है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews