मध्य प्रदेश में 1587 कोरोना पॉजिटिव, अब तक 80 लोगों की मौत

मध्य प्रदेश में 1587 कोरोना पॉजिटिव, अब तक 80 लोगों की मौत

भोपाल| मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में कोरोना (Corona)का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है| बुधवार को राज्य में 35 नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं| दोपहर दो बजे जारी बुलेटिन के अनुसार मध्‍य प्रदेश में कोरोना पॉजि‍टिव की संख्‍या 1587 हो गई है। वहीं अब तक 80 लोगों की मौत हो चुकी है।

सबसे गंभीर स्तिथि में पहुंचे इंदौर (Indore) में दो नर्सों की मौत हो गई है, इनमें से एक क्वारंटाइन सेंटर में थी वहीं दूसरी की मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। भोपाल (Bhopal) में आज 18 नए पॉजिटिव मरीज मिले, इसके साथ ही यहां कुल कोरोना मरीजों की संख्या 303 हो गई है। उज्जैन में भी पांच नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं।

इंदौर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 923 पहुंच गई है। 52 मरीजों की मौत हो चुकी है वहीं 72 मरीज ठीक हो कर घर जा चुके हैं। पिछले तीन दिनों से कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में कमी आ रही है। मंगलवार को जांचे गए सैंपलों में आठ नए मरीज सामने आए हैं। नए मरीजों में एमवाय अस्पताल के ब्लड बैंक का एक लैब अटेंडेंट भी है। कुछ दिनों पहले यहां से एक अन्य कर्मचारी भी पॉजिटिव मिला था।

भोपाल में गांधी मेडिकल कॉलेज में एक इंटर्न डॉक्टर भी पॉजिटिव मिला है। वह कल तक ईएनटी विभाग में मरीजों का इलाज कर रहा था। इसके पहले 3 डॉक्टर और एक एमबीबीएस फाइनल ईयर की छात्रा संक्रमित मिल चुकी है। शहर में अब तक कोरोना से सात लोगों की मौत हो चुकी है वहीं 35 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews