भालूओं के हमले में 2 की मौत 3 गंभीर, ग्रामीणों ने वन विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप

भालूओं के हमले में 2 की मौत 3 गंभीर, ग्रामीणों ने वन विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप

भोपाल,डेस्क रिपोर्ट

शहडोल वन वृत्त के अंतर्गत एक भालूओं के हमले में दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हैं। ब्यौहारी उप वन मण्डल के दायरे में आने वाले वन परिक्षेत्र गोदवाल के पतेरा टोला में सड़क से लगे जंगल में गुरूवार की दोपहर को मादा भालू और उसके बच्चे ने ग्रामीणों पर हमला बोल दिया, हमले से दो ग्रामीणों की मौके पर मौत हो गई जबकि तीन गंभीर रूप से घायल है, जिनका उपचार किया जा रहा है। घटना के बाद से ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक भालू को पकड़ा नहीं जायेगा, तब तक शव को उठाने नहीं देंगे। सूचना के बाद पुलिस और वन विभाग का अमला घटना स्थल पर पहुंच गया।

मादा भालू और उसके बच्चों के हमले में बल्लू सिंह उम्र 20 वर्ष और जगत देव सिंह उम्र 22 वर्ष की जान चली गई। ग्रामीण अपने मवेशियों को गांव के बाहर जंगल में छोडऩे के लिए गये थे तभी अचानक मादा भालू और उसके बच्चे ने ग्रामीणों को पर हमला कर दिया।भालू जब ग्रामीणों को अपना निशाना बना रहा था, तभी उन्हें बचाने के लिए तीन और लोग राजेश सिंह, हरीलाल और दिनेश मौके पर पहुंच और भालू के हमले से बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह भी उनकी चपेट में आ गये। तीनों गंभीर रूप से घायल ग्रामीणों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ब्यौहारी में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

घटना के बाद से ग्रामीणों में आक्रोश है, ग्रामीणों का कहना है कि जब तक भालू पकड़ा नहीं जायेगा, वह शव को शव को नहीं ले जाने देंगे। वन विभाग की कार्य प्रणाली पर भी ग्रामीणों ने सवाल खड़े किये हैं। उनका कहना है कि इलाके में वन विभाग के कर्मचारी और अधिकारियों की लापरवाही से ही ये हादसा हुआ है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews