स्वास्थ्य मंत्री सहित 2 मंत्री कोरोना पॉजिटिव, प्रदेश में हड़कंप, आइसोलेशन में गए

Corona

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री तथा राजस्व मंत्री (Health Minister and Revenue Minister) कोरोना पॉजिटिव (corona positive) पाए गए हैं। इस बात की जानकारी उन्होने स्वयं ट्वीट करके दी। इसी के साथ दोनों मंत्री होम आइसोलेशन में चले गए हैं।

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव (TS Singh deo) और राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल (Jaisingh agrawal) की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उनके संपर्क में आए लोगो को जांच कराने की सलाह दी गई है। इसी के साथ उन्होने लिखा है कि अब तक मुझे कोई गंभीर लक्षण नहीं दिखे हैं और मैं नियमानुसार सेल्फ आइसोलेशन का पालन कर रहा हूं। वहीं राजस्व मंत्री ने अपने ट्वीट में लिखा है कि मेरे कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अगर आप पिछले 14 दिन में मेरे संपर्क में आए हों तो कृपया अपना कोरोना टेस्ट करा लें। फिलहाल दोनों मंत्री आइसोलेश में हैं। बता दें कि विधानसभा बजट सत्र के दौरान भी कुछ विधायक भी स्कोवरोना पॉजिटिव पाए गए थे।

https://twitter.com/TS_SinghDeo/status/1368812628856901635?s=20

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews