कोरोना से प्रदेश के 22 ज़िले प्रभावित, CM ने अधिकारियों से लिया फीडबैक

कोरोना से प्रदेश के 22 ज़िले प्रभावित, CM ने अधिकारियों से लिया फीडबैक

भोपाल| मध्य प्रदेश में कोरोना का कहर तेजी से बढ़ता जा रहा है| सबसे गंभीर हालात भोपाल और इंदौर में देखने को मिल रहे हैं| जिसको लेकर सरकार ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को कोरोना को लेकर अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक की| इसमें उन्होंने बताया कि कोरोना से प्रदेश के 22 ज़िले प्रभावित हैं| मुख्यमंत्री ने टेस्टिंग लैब्स की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए|

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इंदौर पर विशेष ध्यान दिया जाए, यहां सर्वाधिक मामले सामने आये हैं| वहीं उन्होंने कहा दवाई, दूध, फल, सब्ज़ी, किराना की आपूर्ति बनी रहे। इस कार्य में स्वयं सेवी संस्थाओं और जनप्रतिनिधियों का सहयोग लें। आरोग्य सेतु मोबाइल एप के उपयोग के लिए लोगों को प्रेरित करें।

सीएम ने बताया कि भोपाल को 16 जोन में बांटा गया है। कोरोना टेस्टिंग का कार्य अधिकाधिक किया जा रहा है। 271 वाहनों द्वारा आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति कराई जा रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews