मध्य प्रदेश में 2387 कोरोना पॉजिटिव, 120 पहुंचा मौत का आंकड़ा

मध्य प्रदेश में 2387 कोरोना पॉजिटिव, 120 पहुंचा मौत का आंकड़ा

भोपाल| मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में कोरोना (Corona) संक्रमितों के आंकड़ों ने एक बार फिर छलांग लगाईं है| राजधानी भोपाल (Bhopal) इंदौर (Indore) उज्जैन (Ujjain) रायसेन (Raisen) में नए मामले सामने आये हैं| राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 2387 पहुँच गया है, अब तक कोरोना से 120 लोगों की जान जा चुकी है| वहीं 377 लोग अब तक स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं|

शाम छह बजे तक जारी बुलेटिन (Health Bulletin) के मुताबिक राजधानी भोपाल में मंगलवार को 30 नए मामले सामने आये, जिसे मिलकर अब तक कुल मरीजों की संख्या 458 हो गई है| वहीं 13 लोगों की मौत हो चुकी है और 139 लोग स्वस्थ हो चुके हैं| इंदौर में संक्रमितों की संख्या 1372 पहुँच गई है| अब तक 63 लोगों की मौत और 134 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं| उज्जैन जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 123 पहुंच गई है, इनमें से 20 लोगों की मौत हो चुकी है।

रायसेन में 11 नए केस
रायसेन (Raisen) जिले में एक बार फिर कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ी है| मंगलवार को 11 नए कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। इस तरह जिले में कुल 45 कोरोना संक्रमित मरीज हो गए हैं। विगत दिनों कोरोना संक्रमण के कारण जान गंवाने वाले दो सगे भाई अमित और सुमित अग्रवाल के परिवार का भी एक और सदस्य कोरोना पॉजिटिव निकला है। इसके अलावा 10 पॉजिटिव का ताल्लुक जमात से है। इन्हें प्रशासन ने पूर्व से ही क्वारण्टाइन करके रखा था।

जबलपुर में छह नए मामले, तहसीलदार, पुलिसकर्मी पॉजिटिव
जबलपुर (Jabalpur) में लगातार संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है| मंगलवार को 6 नए केस सामने आए। इनमे तहसीलदार, एसआई और आरक्षक शामिल है| यहां अब तक 76 कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इससे पहले एक आईपीएस की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आ चुकी है| यहां सात स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। एक की मौत के बाद पॉजिटिव रिपोर्ट आई।

इंदौर सेंट्रल जेल पहुंचा कोरोना
इंदौर (Indore) में कोरोना का संक्रमण सेंट्रल जेल तक पहुँच गया है| यहां 19 कैदियों के पॉजिटिव पाए जाने की जानकारी सामने आई। सबसे पहले 9 कैदियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। ये वे कैदी थे जो आइसोलेशन वार्ड में थे। बाद में 10 उन कैदियों की रिपोर्ट मिली, जो पहले से जेल में बंद थे। इस तरह अब तक सेंट्रल जेल में 27 कैदी और प्रहरी पॉजिटिव पाए गए।

रीवा में मिले दो कोरोना पॉजिटिव मरीज
प्रदेश के रीवा में कोरोना ने दस्त दी है| यहाँ दो कोरोना वायरस पॉजिटिव मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है, ये दोनों डॉ सिंघल के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। रीवा सामान थाना अंतर्गत तनीषा नर्सिंग होम के मालिक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने पर इंदिरा नगर को सील कर दिया गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews