MP में कांग्रेस विधायक समेत 2438 कोरोना पॉजिटिव, एक्टिव केस 22000 पार, ये पाबंदियां हटी

mp corona today

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश में कोरोना (MP Corona Today) की रफ्तार दिनों दिन कम होती जा रही है।  फरवरी में लगातार कोरोना के आंकड़ों में कमी आ रही है। आज 12 फरवरी 2022 को आई रिपोर्ट के अनुसार, 24 घंटे में 2400 से ज्यादा नए कोरोना पॉजिटिव (MP Corona Update Today 12 Feb 2022) सामने आए है और 7 की मौत दर्ज की गई है। राहत की बात ये है कि करीब 6 हजार मरीज डिस्चार्ज भी हुए है। वर्तमान में संक्रमण दर 3.2% के आसपास और रिकवरी रेट 95.00% बना हुआ है।वर्तमान में एक्टिव केसों की संख्या 22 हजार के पार है।

यह भी पढ़े.. खुशखबरी:मध्य प्रदेश को नई ट्रेनों की सौगात, इन जिलों को मिलेगा लाभ, देखें शेड्यूल

आज 12 फरवरी 2022 को आई रिपोर्ट्स के अनुसार, 2438 नए कोरोना पॉजिटिव (MP Corona Report Today) में से भोपाल में 512, इंदौर में 220, ग्वालियर में 30, जबलपुर में 65, नरसिंहपुर में 95, रायसेन-सिवनी में 70-70, सागर में 83,शिवपुरी में 86 और सीहोर में 66 बाकी अन्य जिलों में मिले है। वही बुरहानपुर, जबलपुर, कटनी, इंदौर, विदिशा, खरगोन और भोपाल में एक-एक मौत दर्ज की गई है।  इसके बाद प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 22390 हो गई है।वही 6220 मरीज डिस्चार्ज हुए है।इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भाई और गुना के चाचौड़ा से कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह (Congress MLA Laxman Singh) की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

यह भी पढ़े.. मंत्री द्वारा अटल जी की शेरशाह सूरी से तुलना पर बवाल, कांग्रेस ने साधा निशाना

इधर, मध्य प्रदेश सरकार ने कोरोना के सभी प्रतिबंधों को खत्म कर दिया है, हालांकि नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा। अब अब किसी भी तरह के आयोजन में संख्या के सीमित रखने की बाध्यता नहीं होगी और स्कूल भी पूरी क्षमता के साथ खुलेंगे। राज्य शासन ने कोरोना से बचाव के लिे बंदियों की परिजन से मुलाकात 31 मार्च, 2022 तक प्रतिबंधित की गई थी। जेल विभाग द्वारा 12 फरवरी से जेलों में परिरूद्ध बंदियों की उनके परिजन से मुलाकात को प्रारंभ करने की स्वीकृति प्रदान की है। बंदियों को उनके परिजनों से मुलाकात जेल मेन्युअल एवं जेल मुख्यालय के परिपत्र में दिये गये निर्देशों तथा कोविड-19 के संबंध में शासन के दिशा-निर्देशों का पालन करवाना अनिवार्य होगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews