स्वतंत्रता दिवस पर 244 कैदियों को मिलेगी आजादी, अच्छे आचरण के कारण होंगे रिहा

jail

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट

इस साल 15 अगस्त को मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की विभिन्न जेलों (Jail) में 244 कैदी रिहा होंगे। अच्छे आचरण की बिनाह पर इन कैदियों को स्वतंत्रता दिवस (Independence day) पर जेल से मुक्त किया जाएगा। इस बात की सूचना संबंधित कैदियों को दे दी गई है और जिन कैदियों के घरवाले उन्हें लेने आएंगे, वे अपने परिजनों के साथ विदा होंगे लेकिन जिन्हें कोई लेने नहीं आएगा, जेल प्रशासन खुद उन्हें उनके घर तक पहुंचाएगा।

जेल मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि प्रदेश की अलग अलग जेलों में आजीवन कारावास की सजा काट रहे 244 कैदियों के लिये ये स्वतंत्रता दिवस आजादी की सुबह लेकर आएगा। अच्छे आचरण सहित सभी मापदंडों पर विचार करने के बाद ऐसे 244 कैदी चुने गए हैं, जिन्हें सरकार रिहा करेगी। इनमें 243 पुरूष कैदी और एक महिला कैदी शामिल है। ये वो लोग हैं जो 14 से लेकर 20 साल तक की सजा काट चुके हैं और अब अच्छे आचरण के कारण उन्हें सरकार ने उनकी बाकी सजा माफ कर दी है और उन्हें मुक्त करने जा रही है।  सरकार को उम्मीद है कि इतने सालों बाद जेल से बाहर आने के बाद ये कैदी जेल में सीखे हुए रोज़गार और अन्य ट्रेनिंग कोर्स के हुनर का लाभ उठाएंगे और अपने लिए सक्षम रोजगार मुहैया करने में कामयाब होंगे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews