मप्र में 2788 कोरोना पॉजिटिव, 73 नए मरीज मिले, भोपाल में कोई नया मामला नहीं

मप्र में 2788 कोरोना पॉजिटिव, 73 नए मरीज मिले, भोपाल में कोई नया मामला नहीं

भोपाल| मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में कोरोना (Corona) की रफ़्तार अब धीमी हो रही है| शनिवार को राज्य में 73 नए मामले सामने आये| वहीं भोपाल (Bhopal) में कोई नया मरीज सामने नहीं आया है| प्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 2788 हो गई है| 151 लोग अब तक कोरोना से अपनी जान गँवा चुके हैं| वहीं 624 मरीज कोरोना को परास्त कर घर लौट गए हैं|

संचालनालय स्वस्थ्य सेवाएं द्वारा 6 बजे के जारी बुलेटिन (Health Bulletin) के मुताबिक राजधानी भोपाल में अब तक 526 पॉजिटिव मरीज मिले हैं| शनिवार को कोई नया मामला सामने नहीं आया| इंदौर (Indore) में 30 नए पॉजिटिव मिले हैं| इसे मिलकर कुल मरीजों की संख्या 1545 हो गई है, वहीं अब तक 74 लोगों की मौत हो चुकी है| शनिवार को इंदौर के अलग अलग रेड जोन अस्पतालों से 115 मरीज डिस्चार्ज किये गए। इधर, जबलपुर (Jabalpur) में कोरोना का कहर देखने को मिल रहा है, यहां मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है| शनिवार को भी जबलपुर में चार नए मामले सामने आये| वहीं उज्जैन (Ujjain) में तीन नए मामले सामने आये हैं, इसे मिलकर जिले में 150 लोग अब तक पॉजिटिव पाए गए हैं, वहीं 29 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं|

जबलपुर में चार नए केस, अब तक 96 पॉजिटिव
जबलपुर में शनिवार को चार नए मामले सामने आये है। जबलपुर से सागर मेडिकल कॉलेज परीक्षण के लिए भेजे गए सैम्पल में 38 की रिपोर्ट प्राप्त हो गई है। इन रिपोर्ट्स में चार कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। चारों नगर निगम के गढ़ा कार्यालय के सफाई विभाग में कार्यरत हैं। इन्हें मिलाकर जबलपुर में कोरोना पॉजिटिव की संख्या अब 96 हो गई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews