मध्य प्रदेश में 2942 कोरोना पॉजिटिव, जानिये आपके जिले का हाल

मध्य प्रदेश में 2942 कोरोना पॉजिटिव, जानिये आपके जिले का हाल

भोपाल| मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में कोरोना (Corona) का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है| सोमवार को राज्य में 105 नए कोरोना पॉजिटिव (Corona POsitive) मरीज मिले| इसे मिलाकर प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 2942 हो गई है। सबसे ज्यादा मामले इंदौर (Indore) में 1611 और फिर भोपाल (Bhopal) में 563 केस शामिल हैं| कोरोना से प्रदेश में अब तक 165 लोगों की मौत और 856 लोग स्वस्थ हो चुके हैं|

संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं मध्यप्रदेश द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक मध्य प्रदेश के 34 जिलों में कोरोना वायरस फैल चुका है| पिछले 24 घंटे में 105 पॉजिटिव के सामने आये हैं| इसमें इंदौर में 43, भोपाल में 31, रायसेन में दो, बुरहानपुर में 16, मुरैना में एक और सतना में एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

उज्जैन और बुरहानपुर में बढे मामले
प्रदेश के उज्जैन और बुरहानपुर जिले में सोमवार को संक्रमितों की संख्या बढ़ी है| उज्जैन जिले में 17 और बुरहानपुर जिले में 16 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले। नए कंटेनमेंट एरिया में लगातार सर्चिंग की जा रही है। रेड जोन बुरहानपुर जिले में सोमवार को कर्फ्यू जारी रहा। इधर, उज्जैन जिले में सोमवार को कोरोना संक्रमण के 17 नए मामले सामने आए। इसके अलावा तीन और मौतें भी हुईं। इन्हें मिलाकर मृतकों का आंकड़ा 35 पर पहुंच गया है|

एक ही परिवार के पांच पॉजिटिव, सौ का आंकड़ा पार
जबलपुर में कोरोना का कहर देखने को मिल रहा है| कोरोना वायरस संक्रमण में जबलपुर जिले ने आज सौ का आंकड़ा पार कर लिया है। सागर मेडिकल कॉलेज से सोमवार को 64 परीक्षण की सैंपल रिपोर्ट जबलपुर स्वास्थ्य विभाग को मिली। इस रिपोर्ट में पांच और नए केस कोरोना वायरस पॉजिटिव निकले हैं| जिसके बाद अब जबलपुर में संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 103 पहुंच गई है। हालांकि इनमें से 12 केस पूरी तरह से स्वस्थ होकर वापस घर लौट गए हैं। जबकि कोरोना वायरस संक्रमित दो व्यक्तियों की मौत हो गई है। नए पॉजिटीव निकले सभी केस एक ही परिवार के हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews