नरोत्तम मिश्रा का बयान- “पीएम मोदी द्वारा घोषित राहत पैकेज साबित होगा रामबाण”

नरोत्तम मिश्रा का बयान- “पीएम मोदी द्वारा घोषित राहत पैकेज साबित होगा रामबाण”

भोपाल

गृह व स्वास्थ मंत्री डा.नरोत्तम मिश्रा (narottam mishra) ने कहा है कि आज जब कोरोना संक्रमण से पूरा विश्व टूटा थका और हारा पड़ा है ,वैश्विक नेता नरेंद्र मोदी (pm narendra modi) का उद्बोधन भारत को वैश्विक रूप से वसुधैव कुटुंबकम की भावना के साथ विश्व का नेतृत्व करने की राह दिखा रहा है। उन्होने कोरोना के प्रति हमारी लड़ाई के भाव को और अधिक मजबूत, सशक्त और प्रभावी किया है। आत्मनिर्भर भारत अभियान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा 20 लाख करोड़ रुपए के पैकेज की घोषणा करोड़ों भारतीय परिवारों के लिए आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होने का रामबाण साबित होगा। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मोदी जी की घोषणा एक नवीन भारत का निर्माण करेगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews