अब तक 3 लाख से अधिक मजदूरों की हुई मध्य प्रदेश वापसी

अब तक 3 लाख से अधिक मजदूरों की हुई मध्य प्रदेश वापसी

भोपाल। लॉक डाउन (Lockdown) के चलते दूसरे राज्यों में फंसे मजदूरों को सरकार (Government) वापस ला रही है। बस और स्पेशल ट्रेनों के माध्यम से मजदूरों का मप्र (Madhya Pradesh) आना जारी है। प्रदेश के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) ने बताया कि अब तक 3 लाख 12 हजार से अधिक मजदूर वापस आ चुके हैं। अन्य मजदूरो को लाने कल तमिलनाडु से भी ट्रेन रवाना होगी।

मंत्री डॉ मिश्रा ने कोरोना को लेकर कहा कोरोना को लेकर प्रदेश में कई जिलों की समीक्षा हुई है। कई जिले कोरोना मुक्त हुए हैं। रायसेन और धार जिले में काफी सुधार हुआ है। बाहर से आने वाले मजदूरों के चलते अभी एक जम्प ओर आ सकता है। जांच में तेजी आई है अब एक दिन में जांच पूरी हो रही है।

जमीनो के क्रय विक्रय पर मिलेगी 15 फीसदी की छूट
मंत्रिमंडल समूह की बैठक को लेकर मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा आज मंत्री समूह की पहली बैठक में Covid_19 महामारी के परिणामस्वरूप राज्य के कर एवं गैर कर राजस्व में होने वाली संभावित कमी का आकलन किया गया। बैठक में शासन की आय बढाने को लेकर चर्चा की गई। जमीनो के क्रय विक्रय के लिए 15 फीसदी की छूट देने का सरकार ने फैसला लिया है। रियल स्टेट में बढावा देने का प्रयास किया जा रहा है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews