Bhopal News: पानी की टंकी में डूबने से 3 वर्षीय बच्ची की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Bhopal News: पानी की टंकी में डूबने से 3 वर्षीय बच्ची की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Bhopal News : राजधानी भोपाल से बड़ी घटना सामने आई है, जहां एक तीन वर्षीय बच्ची की पानी की टंकी में डूबने से मौत हो गई। जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। आनन-फानन में परिजन उसे अस्पताल लेकर गए लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही, मामले की जांच में जुट गई है।

खजुरी थाना क्षेत्र का मामला

दरअसल, मामला खजुरी थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार, मूलतः राजगढ़ निवासी वर्तमान में पिपलिया धाकड़ में रहने वाले बनवारी लाल बंजारी की बेटी अनुष्का खेलते-खेलते पानी की टंकी में जा गिरी। जिससे उसके शरीर में पानी भर गया। जिसके कारण उसे सांस लेने में तकलीफ होने लगी। वहीं, अस्पताल पहुंचते ही बच्ची ने दम तोड़ दिया। इधर, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।

भोपाल से रवि कुमार की रिपोर्ट 

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews