मध्य प्रदेश में 326 नए कोरोना पॉजिटिव, ग्वालियर-मुरैना में बिगड़े हालात

मध्य प्रदेश में 326 नए कोरोना पॉजिटिव, ग्वालियर-मुरैना में बिगड़े हालात

भोपाल| बीतते समय के साथ कोरोना नियंत्रण की स्थिति बेहतर होनी थी| लेकिन मध्य प्रदेश में इन दिनों हालात बिगड़ते नजर आ रहे हैं| पिछले 24 घंटे में एक बार फिर 300 से अधिक नए मरीज सामने आये हैं| इधर ग्वालियर चम्बल में कोरोना बेकाबू होता जा रहा है| मुरैना और ग्वालियर में 100 नए पॉजिटिव मिले हैं| प्रदेश में मौत का आंकड़ा भी 600 पार पहुँच गया है|

संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं, मध्य प्रदेश द्वारा जारी कोरोनावायरस मीडिया बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 9553 सैंपल की जांच की गई | जिसमें से 141 रिजेक्ट हो गए। वहीं 9227 नेगेटिव और 326 पॉजिटिव निकले। इन्हे मिलाकर प्रदेश में अब संक्रमितों की संख्या 14930 हो गई है।

पिछले 24 घंटे में 10 मरीजों की मौत हुई, इसके बाद अब तक प्रदेश में 608 मौतें कोरोना से हो चुकी है। 177 डिस्चार्ज होने के साथ स्वस्थ होने वालों की संख्या 11411 हो गई है।

इंदौर, भोपाल, मुरैना, ग्वालियर और भिंड में हालात चिंताजनक बने हुए हैं| भोपाल में 61 इंदौर में 23 मुरैना में 36 ग्वालियर में 64 भिंड में 16 नए केस सामने आये हैं|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews