कोरोना के लिये केंद्र द्वारा 350 करोड़ का प्रावधान, शिवराज ने कहा जिलों को मिलेगी राशि

कोरोना के लिये केंद्र द्वारा 350 करोड़ का प्रावधान, शिवराज ने कहा जिलों को मिलेगी राशि

भोपाल।  कोरोना की बढ़ती भयावहता को देखते हुए अब केंंद्र और राज्य सरकार पूरी तरह मुस्तैद हो गए हैं। इसकी रोकथाम और बचाव के लिये अलग फंड रिलीज़ किया जा रहा है और केंद्रस द्वारा कोरोना को लेकर 350 करोड़ के बजट का प्रावधान किया जाएगा। ये बाद पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कही है।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि राज्य में कोरोना की स्थिति को लेकर वो लगातार अधिकारियों और कार्यवाहक मुख्यमंत्री के संपर्क में हैं। इसी के साथ केंद्र द्वारा जारी फंड का उपयोग जिला कलेक्टर अपने जिले आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य सहायता के लिये कर सकेंगे। बता दें कि रविवार शाम शिवराज सिंह चौहान ने पत्नी साधना सिंह के साथ कोरोना के खिलाफ जंग में घंटी बजाकर उन लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया जो इस संकट के समय अपनी जान जोखिम में डालकर जनता के लिये कार्य कर रहे हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews